IPL 2027: टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची, जानिए क्या हुए बदलाव
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी से पहले मंगलवार शाम सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। रिटेंशन के आखिरी दिन जहां महेंद्र सिंह धोनी ने खिलाड़ी के रूप में IPL को अलविदा कहकर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के 'टीम मेंटर' की जिम्मेदारी संभाली, वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली, शुभमन गिल, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन कर लिया। आइए पूरी खबर जानते हैं।
#1
मुंबई इंडियंस ने उठाए ये बड़े कदम
IPL के सबसे बड़े ट्रेड के तहत मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली की।
MI ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 12.5 करोड़ को रिलीज किया है।
रिटेन किए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार, रुचित अहीर, कृष भगत, नमन धीर, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रघु शर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, मिचेल सैंटनर, क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन।
#2
CSK ने धोनी को बनाया टीम मेंटर
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने बड़ा कदम उठाते हुए धोनी को टीम मेंटर बनाया है। इसी तरह SRH के साथ ट्रेड के जरिए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को हासिल किया है।
रिटेन किए खिलाड़ी: लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड), ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, राहुल चाहर, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील होसेन, स्पेंसर जॉनसन, अंशुल कंबोज, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, जेमी ओवरटन, उर्विल पटेल और संजू सैमसन।
#3
RCB ने बरकरार रखे 21 खिलाड़ी
IPL 2026 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस बार ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किए हैं। यही कारण है कि टीम ने अपने दल में शामिल 21 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: रजत पाटीदार, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, विक्की ओस्तवाल, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा और यश दयाल।
#4
SRH ने ट्रेविस हेड को किया रिलीज
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रिटेंशन की समय सीमा से पहले ट्रेड के जरिए टी नटराजन, खलील अहमद और नाथन एलिस को अपनी टीम में शामिल किया था।
इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण आगामी सीजन से हटने का फैसला किया, जिसके बाद SRH ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिलीज कर दिया।
हालांकि, टीम ने उपलब्धता के आधार पर अपने कप्तान पैट कमिंस को बरकरार रखा है।
जानकारी
SRH ने इन्हें किया रिटेन
रिटेन खिलाड़ी: खलील अहमद (ट्रेड), नाथन एलिस (ट्रेड), टी नटराजन (ट्रेड), स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ब्रायडन कार्स, क्रेन्स फुलेत्रा और शिवम कुमार।
#5
KKR ने क्या किए बदलाव?
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आगामी सीजन में मजबूती के इरादे से अपने 10 से अधिक खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
इनमें हाल ही में संन्यास का ऐलान करने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं।
KKR ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन: रिंकू सिंह, फिन एलन, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, सुनील नरेन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, अनुकूल रॉय, टिम साइफर्ट, प्रशांत सोलंकी और वरुण चक्रवर्ती।
#6
RR ने यशस्वी जायसवाल को अपने साथ रखा
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने ट्रेड विंडो के जरिए LSG से मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ को अपनी टीम में शामिल किया है। इससे उनकी गेंदबाजी मजबूत होगी।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, यशस्वी जायसवाल, अमन राव, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, यश पुंजा, दासुन शनाका, वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, एम. सिद्धार्थ, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, इमानजोत सिंह चहल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल।
#7
GT ने गेंदबाजी की मजबूती पर दिया ध्यान
IPL 2026 की उपविजेता गुजरात टाइटंस (GT) ने SRH के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को नकद सौदे में 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
रिटेन खिलाडी: हर्षल पटेल (ट्रेड), शुभमन गिल, अनुज रावत, अर्शद खान, अशोक शर्मा, टॉम बैंटन, जोस बटलर, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, पृथ्वीराज, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर और जयंत यादव।
#8
PBKS ने उठाए ये अहम कदम
हार्दिक के आने से PBKS को मजबूती मिली है, लेकिन अर्शदीप के जाने से टीम की गेंदबाजी कमजोर हुई है। टीम ने लॉकी फर्ग्यूसन को 2 करोड़ और नेहल वढेरा को 4.2 करोड़ रुपये में रिलीज किया है।
रिटेन किए खिलाड़ी: अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, कूपर कॉनोली, हार्दिक पांड्या, हरनूर सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विजयकुमार वैशाख, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर और युजवेंद्र चहल।
#9
LSG ने अधिकतर खिलाड़ियों पर दिखाया भरोसा
LSG ने अपने पूर्व कप्तान पंत को DC से ट्रेड कर अनुभवी स्पिनर कुलदीप को लिया हैं।
इसी तरह तेज गेंदबाज शमी और स्पिनर एम सिद्धार्थ को RR से ट्रेड कर इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन को लिया है।
रिटेन खिलाड़ी: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, प्रिंस यादव, सैम कर्रन, शाहबाज अहमद, जोश इंग्लिस और निकोलस पूरन।
#10
दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को किया रिलीज
पंत के आने से DC की बल्लेबाजी मजबूत हुई है, लेकिन कुलदीप की गैरमौजूदगी गेंदबाजी प्रभावित कर सकती है।
टीम ने मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में रिलीज किया है। उन्होंने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण नहीं खेलने का फैसला किया है।
रिटेन खिलाड़ी: डेविड मिलर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, ऋषभ पंत, जीशान अंसारी, काइल जैमीसन, मुकेश कुमार, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय और अक्षर पटेल।