IPL 2027: RCB ने कई खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानिए किन्हें रखा है बरकरार
क्या है खबर?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। अब टीम IPL 2027 संस्करण की तैयारी में जुट गई है। टीम ने आगामी संस्करण के लिए विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसी तरह कई खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया है। ऐसे में आइए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
रिटेन
RCB ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज
रिटेन किए खिलाड़ी: रजत पाटीदार, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, विक्की ओस्तवाल, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा और यश दयाल।
रिलीज किए खिलाड़ी: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा।
प्रदर्शन
IPL 2026 में कैसा रहा RCB का प्रदर्शन?
RCB ने IPL 2026 में लीग चरण में 14 में से 9 मैच जीते और 5 में उसे शिकस्त मिली थी। उसकी नेट रन रेट (NRR) +0.783 की रही थी।
लीग स्टेज में RCB के बाद दूसरे स्थान पर GT और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रही। उनके भी 18 अंक थे, लेकिन NRR के कारण टीम पहले नंबर पर ही।
RCB ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (GT) को और फाइनल में GT को हराकर खिताब जीता था।