Loading...
IPL 2027: MI ने ट्रेंट बोल्ट समेत कई खिलाड़ियों को छोड़ा, जानिए रिटेन-रिलीज की सूची
मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप सिंह के लिए हार्दिक पांड्या को छोड़ दिया है

IPL 2027: MI ने ट्रेंट बोल्ट समेत कई खिलाड़ियों को छोड़ा, जानिए रिटेन-रिलीज की सूची

Nov 17, 2026
07:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने ट्रेड सौदे में पंजाब किंग्स (PBKS) तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ा है और उनकी जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को छोड़ा है। अर्शदीप को PBKS ने 18 करोड़ रुपये और हार्दिक को MI ने 16.35 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। आइए MI के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

रिटेंशन

MI ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह (ट्रेड), नमन धीर, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या (ट्रेड), ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवर, मयंक मार्कंडे और मयंक रावत।

प्रदर्शन

IPL 2026 में ऐसा रहा था MI का प्रदर्शन

IPL 2026 में MI ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें टीम को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

टीम ने सत्र का अंत 8 अंकों और -0.345 के NRR के साथ किया। इस सीजन में हार्दिक के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने भी टीम की कप्तानी संभाली।

MI ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया।

ADVERTISEMENT

जानकारी

हार्दिक की फीस बढ़ी

अर्शदीप को MI ने PBKS से ट्रेड किया है। अर्शदीप को उनकी मौजूदा फीस 18 करोड़ रुपये ही मिलेगीहै, जबकि हार्दिक की नई फीस PBKS में 18 करोड़ रुपये तय हुई है।

ADVERTISEMENT