Loading...
IPL 2027: PBKS में आते ही हार्दिक का बड़ा संदेश, श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बताया 
हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे (फाइल तस्वीर)

IPL 2027: PBKS में आते ही हार्दिक का बड़ा संदेश, श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बताया 

Nov 11, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) से जुड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान दिया है। मुंबई इंडियंस (MI) से PBKS में आए हार्दिक को 18 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस ट्रेड के तहत PBKS ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को MI के साथ भेजा है। IPL के बयान के अनुसार, हार्दिक की नई फीस 18 करोड़ रुपये है, जबकि अर्शदीप को भी उनके मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर खेलेंगे।

संदेश

हार्दिक ने क्या कहा? 

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा करते हुए अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर, कोच रिकी पोंटिंग और टीम का जिक्र किया।

उन्होंने लिखा, "सत श्री अकाल। मेरे कप्तान श्रेयस, मेरे कोच रिकी और मेरी टीम यानी पूरे पंजाब। मैं आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं।"

हार्दिक के PBKS से जुड़ने के साथ ही MI के साथ उनका दूसरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने MI के लिए 4 IPL खिताब जीते।

रन

4 बार MI के लिए हार्दिक ने जीता खिताब 

हार्दिक पहली बार 2015 में MI से जुड़े थे। उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

2024 में उनकी MI में वापसी हुई और उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान बनाया गया।

हालांकि, उनके नेतृत्व में MI का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हार्दिक ने अब तक 162 IPL मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट भी लिए हैं।

ADVERTISEMENT