Loading...
IPL 2027 नीलामी: मुस्तफिजुर रहमान विवाद के बाद 7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कराया नाम दर्ज
मुस्तफिजुर रहमान ने भी नीलामी में अपना नाम दिया है (फाइल तस्वीर)

IPL 2027 नीलामी: मुस्तफिजुर रहमान विवाद के बाद 7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कराया नाम दर्ज

Nov 12, 2026
11:06 am

क्या है खबर?

भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कथित तौर पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल होने की अनुमति दे रहा है। यह बदलाव करीब 10 महीने बाद देखने को मिला है। उस समय बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने BCCI के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।

टीम

मुस्तफिजुर के अलावा इन खिलाड़ियों ने दिए अपने नाम 

मुस्ताफिजुर ने भी आगामी IPL की छोटी नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

यह नीलामी 16 दिसंबर को आयोजित होगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अलावा बांग्लादेश के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी नीलामी में शामिल होने का फैसला किया है।

इनमें नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम के नाम शामिल हैं।

ये सभी खिलाड़ी नीलामी में बोली के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रिलीज

इस कारण मुस्तफिजुर को KKR ने किया था रिलीज

इस साल जनवरी में BCCI के निर्देश के बाद KKR ने मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया था।

बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को उनके विकल्प के तौर पर दूसरे खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति भी दी थी।

यह फैसला पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा की खबरों और IPL में मुस्तफिजुर की भागीदारी पर उठे विरोध के बाद लिया गया था।

KKR ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ADVERTISEMENT

विवाद

बांग्लादेश ने भारत में अपनी टीम भेजने से कर दिया था इंकार 

मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज करने के BCCI के फैसले पर काफी विवाद हुआ था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2026 टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजी थी।

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपने मुकाबले भारत से हटाकर सह-मेजबान श्रीलंका में कराने की मांग की थी।

ICC ने यह मांग ठुकरा दी, जिसके बाद बांग्लादेश टूर्नामेंट से हट गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

ADVERTISEMENT

भारत

3 साल बाद भारत में होगी नीलामी 

IPL 2027 की नीलामी 3 साल बाद पहली बार भारत (गोवा) में आयोजित होने जा रही है।

इससे पहले भारत में नीलामी साल 2023 के संस्करण से पहले हुई थी। इसके बाद से नीलामी का आयोजन विदेशों में किया गया है।

साल 2024 की नीलामी दुबई में, 2025 की बड़ी नीलामी जेद्दा में और 2026 की छोटी नीलामी अबू धाबी में आयोजित की गई थी।

कई टीमें लगातार खिलाड़ियों की अदला-बदली भी कर रही है।

ADVERTISEMENT