LOADING...
IPL 2026: GT बनाम RCB मुकाबले में जेसन होल्डर का कैच विवादित क्यों रहा?
GT बनाम RCB मुकाबले में जेसन होल्डर द्वारा पकड़े गए कैच पर विवाद खड़ा हो गया है

IPL 2026: GT बनाम RCB मुकाबले में जेसन होल्डर का कैच विवादित क्यों रहा?

May 01, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार का आउट होना काफी विवादास्पद रहा। यह विवाद जेसन होल्डर द्वारा पकड़े गए कैच पर था। पाटीदार ने अरशद खान की गेंद पर पुल शॉट खेला और होल्डर ने डाइव लगाकर एक नीचा कैच पकड़ा, लेकिन फैसला तीसरे अंपायर तक गया।

विवाद

पाटीदार को आउट दिए जाने पर खड़ा हुआ विवाद

घटना के रीप्ले से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि होल्डर द्वारा कैच लेने के बाद गेंद जमीन को छूई थी या नहीं। इस अनिश्चितता के बावजूद तीसरे अंपायर ने समीक्षा के बाद मैदानी अंपायर के फैसले का समर्थन करते हुए पाटीदार को आउट दिया। इस फैसले से मैच के अहम मोड़ पर RCB के खिलाड़ी काफी नाराज दिखे। सीमा रेखा के बाहर विराट कोहली और कोच एंडी फ्लावर अंपायरों से बातचीत करते हुए अपनी निराशा व्यक्त करते नजर आए।

नियम

क्रिकेट में कैच को लेकर क्या है नियम?

नियम 33.3 के अनुसार, कैच तभी पूर्ण माना जाता है जब फील्डर का गेंद और उसकी गति पर पूर्ण नियंत्रण हो। गेंद जमीन को नहीं छू सकती। नियम 33.2.2 के अनुसार, कैच वैध माना जाएगा अगर गेंद फील्डर के हाथ में हो भले ही गेंद को पकड़ने वाला हाथ जमीन को छू रहा हो या शरीर से चिपका हो या फील्डर द्वारा पहने बाहरी सुरक्षा उपकरण में फंस गया हो या गलती से फील्डर के कपड़ों में फंस गया हो।

Advertisement

प्रतिक्रिया

कैच को लेकर सामने आई मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस विवादित कैच को लेकर सोशल मीडिया भी विवाद छिड़ा और क्रिकेट विशेषज्ञ दोनों धड़ों में बंटे हुए नजर आए। रविचंद्रन अश्विन ने कैच को सही तरह से पकड़ा बताया है। उन्होंने कहा, "भले ही आप लोग उनकी उंगलियों के बीच से गेंद देख पा रहे हों, इसका मतलब यह नहीं है कि गेंद जमीन पर लगी थी।" हालांकि, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का मानना ​​है कि पाटीदार को नॉटआउट दिया जाना चाहिए था।

Advertisement