IPL 2026: शिवम मावी की जगह पर SRH में शामिल हुए आरएस अंबरीश
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बचे हुए सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आरएस अंबरीश को शामिल किया है। दरअसल, उन्हें शिवम मावी की जगह पर टीम में जोड़ा गया है। बता दें कि मावी चोट (ग्रोइन इंजरी) के कारण बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। SRH ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी है। ऐसे में अंबरीश पहली बार इस लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
आंकड़े
अंडर-19 विश्व कप में कर चुके हैं कमाल
अंबरीश दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह 2026 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में 11 विकेट लेकर भारत की ओर से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। विश्व कप में बल्लेबाजी में उन्होंने 4 पारियों में 18.25 की औसत और 71.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 73 रन बनाए थे।
घरेलू क्रिकेट
तमिलनाडु से प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं मावी
क्रिकइंफो के मुताबिक, अंबरीश का जन्म 28 मई, 2007 को तमिलनाडु में हुआ। उन्होंने तमिलनाडु की ओर से अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत रणजी ट्रॉफी 2025-26 में की थी। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए हैं और बल्लेबाजी में कुल 43 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक टी-20 क्रिकेट और लिस्ट-A क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है।
जानकारी
IPL 2026 में SRH का प्रदर्शन
IPL 2026 में अब तक SRH ने 9 से में 6 मैच जीते हैं और 3 में हार झेली है। अंक तालिका में फिलहाल SRH की टीम तीसरे स्थान पर है।