IPL 2026: काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर मनाया आक्रामक जश्न, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इए मुकाबले में DC के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने RR के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को महज 4 रन व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड कर दिया। सूर्यवंशी को आउट कर जैमीसन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने काफी आक्रामक जश्न मनाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जश्न
जैमीसन ने कैसे मनाया सूर्यवंशी के विकेट का जश्न?
सूर्यवंशी ने पारी का दूसरा ओवर लेकर आए जैमीसन की गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला था। हालांकि, अगली गेंद पर जैमीसन ने जोरदार वापसी की और यॉर्कर गेंद फेंकर सूर्यवंशी को बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन काफी आक्रामक दिखे। वह सूर्यवंशी के पास गए और आंखें दिखाई। इसके बाद उनकी ओर ही देखते हुए ताली बजाकर उनका मजाक भी उड़ाया। जेमिसन के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें जैमीसन के जश्न का वीडियो
Vaibhav Sooryavanshi’s aura is so goated that the bowler, Kyle Jamieson who has dismissed many world-class batters and won POTM in a WTC final, got rattled by him after just one four and even did an aggressive celebration against a 15-year-old boy 🥶
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 1, 2026
pic.twitter.com/gxzaDgSH6b