LOADING...
IPL 2026: RCB ने DC को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
RCB ने DC को हराया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: RCB ने DC को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 

Apr 27, 2026
09:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 विकेट से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में DC के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई। RCB से जोश हेजलवुड ने 4 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। जवाब में छोटे से लक्ष्य को RCB ने आसानी से हासिल किया।

लेखा-जोखा 

RCB ने दर्ज की जोरदार जीत 

RCB ने 8 रन के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए। इस बीच साहिल परख, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। DC से अभिषेक पोरेल ने सर्वाधिक 30 रन और डेविड मिलर ने 19 रन का योगदान दिया। जवाब में RCB से जैकब बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (34*) और विराट कोहली (23*) ने जीत दिलाई।

जानकारी

RCB ने सिर्फ 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया 

RCB ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीत दर्ज की। इसके साथ ही RCB लीग इतिहास में दूसरे सबसे तेज लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बनी। बता दें कि MI ने 5.3 ओवर में KKR के खिलाफ 68 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

Advertisement

हेजलवुड 

हेजलवुड ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

हेजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में 2 बड़े विकेट लेकर विपक्षी टीम की खराब शुरुआत कर दी। उन्होंने पहली 2 गेंदों पर क्रमशः राहुल और रिजवी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। अपने दूसरे ओवर में इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने नितीश राणा (1) और अपने आखिरी ओवर में अभिषेक पोरेल को आउट किया। उन्होंने अपने 3.3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर ये 4 विकेट लिए। यह उनका IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज हुआ।

Advertisement

RCB 

RCB से 50 विकेट वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने हेजलवुड 

हेजलवुड अब RCB की ओर से IPL में 50 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने। इस तेज गेंदबाज ने RCB का प्रतिनिधित्व करते हुए 32 मैच खेले हैं, जिसमें 18.73 की औसत और 8.34 की इकॉनमी रेट के साथ 53 विकेट लिए हैं। वह RCB की ओर से पिछले सीजन में खिताब भी जीत चुके हैं और इस टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। वह IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स से भी खेल चुके हैं।

मिलर 

मिलर ने पूरे किए अपने 12,000 टी-20 रन 

मिलर 18 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दुनिया भर की कई लीगों में खेला है, जिनमें कैरेबियन प्रीमियर लीग, SA20, IPL, मेजर लीग क्रिकेट, पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश लीग शामिल हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, उन्होंने अपने 12,000 टी-20 रन पूरे करने के लिए 565 मैच की 513 पारियां खेलीं। क्विंटन डिकॉक (12,454) और फाफ डु प्लेसिस (12,041) ही दक्षिण अफ्रीका के ऐसे अन्य बल्लेबाज हैं, जिनके टी-20 रन मिलर से ज्यादा हैं।

कोहली 

IPL में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली 

कोहली ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने लीग में अपने 9,000 रन पूरे किए। उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में लगभग 40 की औसत के साथ 9,012 रन बनाए हैं। वह लीग में सर्वाधिक 8 शतक और 66 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। I PL में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है। IPL के इतिहास में कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 8,000 रन भी नहीं बना सका है।

DC 

DC ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया 

DC ने 6 ओवर में सिर्फ 13 रन बनाए और उनके 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही DC ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मुकाबले से पहले IPL में पावरप्ले का सबसे छोटा स्कोर 14/2 का था। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने ये स्कोर RCB के खिलाफ 2009 में बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान (14/3 बनाम RR, 2022) पर है।

जानकारी

DC ने बनाया अपना तीसरा न्यूनतम स्कोर

DC ने IPL में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर दर्ज किया। बता दें कि लीग इतिहास में DC के सबसे कम स्कोर (66 बनाम MI, 2017), और (67 बनाम PBKS, 2017) रन हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement