डेविड मिलर टी-20 में 12,000 रन बनाने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के डेविड मिलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 19 रन बनाए। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 12,000 रन पूरे किए। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में अपना 11वां रन बनाते ही ये मुकाम हासिल किया। वह इस आंकड़े को छूने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने। आइए उनके टी-20 आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
सूची
डिकॉक और डु प्लेसिस की इस सूची में शामिल हुए मिलर
मिलर ने दुनिया भर की कई लीगों में खेला है, जिनमें कैरेबियन प्रीमियर लीग, SA20, IPL, मेजर लीग क्रिकेट, पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश लीग शामिल हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, उन्होंने अपने 12,000 टी-20 रन पूरे करने के लिए 565 मैच की 513 पारियां खेलीं। क्विंटन डिकॉक (12,454) और फाफ डु प्लेसिस (12,041) ही दक्षिण अफ्रीका के ऐसे अन्य बल्लेबाज हैं, जिनके टी-20 रन मिलर से ज्यादा हैं।
IPL
ऐसा है मिलर का IPL करियर
मिलर ने साल 2012 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 149 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 142 पारियों में 35.95 की औसत और 138.88 की स्ट्राइक रेट से 3,200 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 13 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। उन्होंने IPL 2013 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर अपना इकलौता शतक पूरा किया था।