LOADING...
IPL 2026 नीलामी: पृथ्वी शॉ को इस बार भी नहीं मिल सका कोई खरीदार 
पृथ्वी शॉ को कोई खरीदार नहीं मिल पाया

IPL 2026 नीलामी: पृथ्वी शॉ को इस बार भी नहीं मिल सका कोई खरीदार 

Dec 16, 2025
08:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर इस बार भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था। वह IPL 2025 में भी किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अपना पहला मुकाबला साल 2018 में खेला था।

करियर

ऐसा रहा है शॉ का IPL करियर 

IPL में इस खिलाड़ी ने अब तक 79 मुकाबले खेले हैं। इसकी 79 पारियों में 23.49 की औसत और 147.46 की स्ट्राइक रेट से 1,892 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है। शॉ का प्रदर्शन उनके आखिरी IPL संस्करण में बेहद खराब था। उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 23.75 की औसत से सिर्फ 198 रन बनाए थे। IPL 2023 में उनके बल्ले से सिर्फ 106 रन निकले थे।

टी-20

ऐसा रहा है शॉ का टी-20 करियर 

शॉ ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 124 मुकाबले खेले हैं और इसकी 124 पारियों में 25.08 की औसत से 3,085 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 22 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन रहा है। भारत के लिए इस खिलाड़ी को 1 टी-20 खेलने का मौका मिला है। हालांकि, उस मुकाबले में वह रन नहीं बना पाए थे। शॉ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement