LOADING...
IPL 2025: PBKS बनाम CSK मैच में ये अनकैप्ड खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'
PBKS को प्रियांश आर्य को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: PBKS बनाम CSK मैच में ये अनकैप्ड खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'

Apr 08, 2025
11:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 22वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 18 रन से हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मैच में PBKS से मिले 220 रन के विशाल लक्ष्य को CSK की हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलकर 201/5 का स्कोर ही बना सकी। PBKS की जीत में अनकैप्ड बल्लेबाज प्रियांश आर्य की अहम भूमिका रही, जिन्होंने धमाकेदार शतक जड़ा। वह हमारे लिए 'प्लेयर ऑफ द डे' भी चुने गए।

बल्लेबाजी

शानदार रही आर्य की पारी

PBKS के लिए आर्य ने 42 गेंदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 9 बड़े छक्के लगाए। उन्होंने छठे विकेट के लिए शशांक सिंह (52*) के साथ मिलकर 34 गेंदों में 71 रन की उम्दा साझेदारी भी निभाई। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच PBKS की पारी को स्थिरता प्रदान की और बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। वह सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शुमार हुए हैं।

रिकॉर्ड्स

दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने आर्य 

आर्य अब IPL के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे आगे इस सूची में सिर्फ यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था। विश्व के बल्लेबाजों की बात करें तो IPL में आर्य से तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल (30 गेंद) और डेविड मिलर (38 गेंद) ने लगाए हैं। ट्रेविस हेड ने भी 39 ही गेंदों पर अपना शतक लगाया हुआ है।

Advertisement

अन्य

आर्य ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

आर्य अब IPL के इतिहास में शतक लगाने वाले 8वें अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले शॉन मार्श (2008), मनीष पांडे (2009), पॉल वाल्थाटी (2009), देवदत्त पडिक्कल (2021), रजत पाटीदार (2022), यशस्वी जायसवाल (2022) और प्रभसिमरन सिंह (2023) भी अनकैप्ड के रूप में शतक जड़ चुके थे। वह पावरप्ले ओवर्स के दौरान ही 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सनी सोहेल (2011) ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

Advertisement

परिणाम

PBKS ने इस तरह दर्ज की जीत

PBKS ने पहले बल्लेबाजी हुए 83 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। लगातार गिर रहे विकेटों के बावजूद प्रियांश आर्य ने शतक (103) लगाया। उनके अलावा शशांक सिंह ने अर्धशतक (52*) लगाते हुए टीम को 219/6 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में CSK को रचिन रविंद्र (36) और कॉनवे (69) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद शिवम दुबे (42) और महेंद्र सिंह धोनी (27) ने भी संघर्ष दिखाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

Advertisement