NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: PBKS ने MI को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान सुनिश्चित किया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: PBKS ने MI को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान सुनिश्चित किया, ये बने रिकॉर्ड्स
    PBKS ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: PBKS ने MI को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान सुनिश्चित किया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2025
    11:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 69वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

    सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में MI ने पहले खेलते हुए 184/7 का स्कोर बनाया।

    जवाब में PBKS की टीम ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। यह PBKS की नौवीं जीत रही।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रहा रोचक मुकाबला 

    रयान रिकेल्टन (27) और रोहित शर्मा (24) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

    वहीं, नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (57) लगाया और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में प्रभसिमरन सिंह (13) का जल्दी विकेट गिरने के बाद प्रियांश आर्य (62) और जोस इंग्लिस (73) उम्दा पारियां खेलीं और PBKS को जीत दिलाई।

    सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया 

    सूर्यकुमार ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए मौजूदा सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया।

    उन्होंने रोहित के साथ 42 और कप्तान हार्दिक पांड्या (26) के साथ भी 44 रन की साझेदारी निभाई।

    इसके बाद उन्होंने अपना अर्धशतक 34 गेंदों में पूरा किया। वह अपनी पारी में 49 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी का अंत अर्शदीप सिंह ने किया।

    उपलब्धि 

    सूर्यकुमार ने लगातार 14वीं पारी में बनाए 25+ रन 

    सूर्यकुमार का मौजूदा सीजन में जोरदार बल्ला रहा है। उन्होंने अब तक 14 पारियों में 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 640 रन बनाए हैं।

    उन्होंने सभी 14 पारियों में 25+ रन बनाए हैं। वह टी-20 क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक 25+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस सूची में दक्षिण अफ्रीका में तेम्बा बावुमा (13) दूसरे, क्रिस लिन, कुमार संगाकारा, ब्रैड हॉज और काइल मेयर्स (11-11) संयुक्त दूसरे नंबर पर हैं।

    जानकारी

    सूर्यकुमार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड 

    इस अर्धशतकीय पारी के साथ सूर्यकुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह अब MI के लिए एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर (618, IPL 2010) को पछाड़ दिया है।

    रोहित 

    रोहित ने टी-20 में 1,100 चौके पूरे किए 

    MI की ओर से पारी की शुरुआत करने आए रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

    उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

    इसके साथ ही रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 1,100 चौके पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 10वें और तीसरे भारतीय है।

    भारतीयों में विराट कोहली (1,195) और शिखर धवन (1,108) ऐसा कर चुके हैं।

    इंग्लिस 

    इंग्लिस ने लगाया अर्धशतक 

    PBKS ने जब 34 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब इंग्लिस क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

    उन्होंने MI के मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ लगातार तेजी से रन बटोरे और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 42 गेंदों में 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    उन्होंने प्रियांश के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी भी निभाई।

    प्रियांश 

    प्रियांश आर्य ने भी जड़ा अर्धशतक 

    PBKS से पारी की शुरुआत करने आए प्रियांश आर्य ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में 2 चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर किए।

    उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 35 गेंदों में 62 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

    उनकी पारी का अंत MI के बाएं हाथ के स्पिनर सैंटनर ने किया।

    जानकारी

    PBKS ने क्वालीफायर-1 में जगह की पक्की 

    इस जीत के बाद PBKS के अब 19 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में फिलहाल शीर्ष स्थान हासिल करने वाली PBKS ने 29 मई को होने वाले क्वालीफायर-1 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। क्वालीफायर-1 में दूसरी टीम का तय होना बाकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने MI को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान सुनिश्चित किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL 2025 में 5वां अर्धशतक, बनाए खास रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    हवाई यात्रा के अलावा ऐसे भी कर सकते हैं एयरप्लेन मोड का उपयोग काम की बात

    IPL 2025

    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' गुजरात टाइटंस
    IPL 2025 में धमाल मचाने के बाद घर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, ऐसे हुआ स्वागत वैभव सूर्यवंशी

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: RR बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: RR बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: MI ने चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल IPL 2025
    चेपॉक में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीमों पर एक नजर  IPL 2025

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL के इतिहास में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL 2025: विराट कोहली RCB के लिए 300 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनें, जड़ा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: जेकब बेथेल ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे तेज 13,000 रन टेस्ट क्रिकेट
    IPL इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक इंडियन प्रीमियर लीग
    एंजेलो मैथ्यूज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, जानिए कैसे रहे हैं उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025