Page Loader
IPL 2025 नीलामी: लियाम लिविंगस्टोन को इस टीम ने खरीदा, 8.75 करोड़ रुपये मिले 
लियाम लिविंगस्टोन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: लियाम लिविंगस्टोन को इस टीम ने खरीदा, 8.75 करोड़ रुपये मिले 

Nov 24, 2024
05:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खरीदा है। उन्हें 24 नवंबर की बड़ी नीलामी में खरीदा गया है। इस स्टार खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का हिस्सा था। इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है लिविंगस्टोन का IPL करियर?

लिविंगस्टोन राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 39 मुकाबले खेले हैं और 28.45 की औसत से 939 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 162.45 की रही है। 6 अर्धशतक के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/27 का रहा है। लिविंगस्टोन ने हाल के दिनों में इंग्लैंड के लिए कप्तानी भी की है। IPL 2025 में यह खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

टीम

RCB ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

IPL 2008 से RCB का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। उनके साथ-साथ RCB ने यश दयाल और रजत पाटीदार को भी अपने साथ बरकरार रखा था। RCB ने कोहली को 21 करोड़ रुपये, पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। दूसरी तरफ RCB ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।