NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह
    अगली खबर
    IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह
    रोचक रहा मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह

    लेखन अंकित पसबोला
    May 30, 2025
    11:40 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 20 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया।

    MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 228/5 का स्कोर बनाया।

    जवाब में GT की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद का 208/6 स्कोर ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हुई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

    MI को रोहित शर्मा (81) और जॉनी बेयरस्टो (47) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद सूर्यकुमार यादव (33), तिलक वर्मा (25) और हार्दिक पांड्या (22*) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में GT ने शुभमन गिल (1) का विकेट पहले ओवर में ही खो दिया। इसके बाद साई सुदर्शन (80) और वाशिंगटन सुंदर (48) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    जानकारी

    प्लेऑफ मुकाबलों में MI ने पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया 

    MI ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद बिना विकेट खोए 79 रन बनाए। यह IPL के प्लेऑफ मुकाबलों में MI का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले MI का सर्वोच्च स्कोर 66/1 था।

    रोहित 

    रोहित ने प्लेऑफ में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया 

    रोहित ने 50 गेंदों में 81 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

    रोहित का यह IPL प्लेऑफ में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रहा है। इससे पहले उन्होंने IPL 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी।

    इसी तरह रोहित की यह पारी IPL इतिहास के प्लेऑफ में MI की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी भी बन गई है।

    उपलब्धि 

    रोहित ने हासिल की ये उपलब्धियां 

    रोहित ने अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ते ही IPL करियर में अपने 300 (अब 302) छक्के पूरे कर लिए।

    वह इस लीग में दूसरे सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने 141 पारियों में 357 छक्के जड़े हैं।

    इसी तरह रोहित ने पारी का 43वां रन बनाते ही IPL में अपने 7,000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    सुदर्शन

    सुदर्शन ने खेली उम्दा पारी

    GT को 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 रन के कुल स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (1) के रूप में पहला झटका लग गया था।

    इसके बाद सुदर्शन ने मेंडिस (20) के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 63 रन की साझेदारी निभाई।

    यहां से सुदर्शन ने सुंदर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी भी की।

    वह 49 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए।

    सुदर्शन 

    सुदर्शन ने पूरे किए 700 रन 

    सुदर्शन का IPL 2025 में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह इस संस्करण में 700 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    वह अब तक 15 मैचों की 15 पारियों में 750 से अधिक रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक के साथ 1 शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108* रन का रहा है।

    सुदर्शन ने इस समय ऑरेंज कैप पर भी अपना कब्जा जमा रखा है।

    बोल्ट 

    बोल्ट ने पहले ही ओवर में चटकाया विकेट 

    बोल्ट ने अपने पहले ही ओवर में गिल को LBW आउट किया। उन्होंने IPL में कुल 32वां विकेट, पारी के पहले ओवर में लिया है।

    पहले ओवर में बोल्ट सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने पहले ओवर में 27 विकेट लिए हैं।

    इन दोनों के अलावा कोई अन्य गेंदबाज 20 विकेट भी नहीं ले सके हैं।

    प्लेऑफ 

    दूसरे क्वालीफायर में पहुंची MI की टीम 

    इस जीत के साथ ही MI ने क्वालीफायर-2 में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

    अब 1 जून को क्वालीफायर-2 में MI का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी।

    बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम पहले ही फाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। खिताबी मुकाबला 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह IPL 2025
    GT बनाम MI: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर

    IPL 2025

    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025 प्लेऑफ के बारे में आपको ये बातें जरूर जाननी चाहिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: PBKS बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    बड़ौदा के क्रिकेटर शिवालिक शर्मा दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, मुंबई इंडियंस का रह चुका है हिस्सा क्रिकेट समाचार
    IPL 2025: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: GT बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL इतिहास में सबसे कम पारियों में 4,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट में सबसे कम परियों में 2,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    कगिसो रबाडा ने मनोरंजन के लिए किया था प्रतिबंधित नशीली दवा का सेवन, झेलना पड़ा निलंबन  कगिसो रबाडा

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए 9,000 रन पूरे किए, हासिल की ये उपलब्धि विराट कोहली
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: ऐसी पिच पर होगा PBKS बनाम RCB मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: PBKS और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: कप्तान ऋषभ पंत पर लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है कारण  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025