LOADING...
IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े
मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े

Jun 03, 2025
08:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 18 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। पारी का 12वां रन बनाते ही उनके टी-20 करियर में 5,000 रन पूरे हो गए। इसके साथ ही छक्का लगाते ही उनके इस लीग में 100 छक्के भी पूरे हो गए।

करियर

कैसा रहा है मयंक का IPL करियर?

मयंक ने साल 2011 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 131 मैचों की 125 पारियों में 23.00 की औसत और 133.72 की स्ट्राइक रेट से 2,760 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 106 रन का रहा है। वह इस लीग में अब तक 100 छक्के और 274 चौके जड़ चुके हैं। वह लीग में 5 टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

टी-20

कैसा रहा है मयंक का टी-20 करियर?

मयंक ने अपने टी-20 करियर में 215 मैचों की 209 पारियों में 26 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,012 रन बना चुके हैं। इस दौरान वह 2 शतकों के साथ 28 अर्धशतक जड़ने में भी सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 111 रन का रहा है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 176 से छक्के और 507 चौके जड़े हैं। बता दें कि मयंक भारत के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच भी खेल चुके हैं।