NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    GT ने जीते हुए हैं 3 मैच (तस्वीर: एक्स/@gujarat_titans)

    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 08, 2025
    04:58 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 23वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 अप्रैल को होगा।

    मौजूदा सीजन में अब तक GT ने 4 में से 3 मैच जीते हैं, जबकि RR ने अपने 4 में से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की हुई है।

    शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT अपने घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेगी।

    आइए मुकाबले की ड्रीम इलेवन और अन्य जरूरी बातें जानते हैं।

    हेड-टू-हेड 

    RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी 

    दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में GT का पलड़ा भारी रहा है।

    GT और RR के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। 5 मुकाबलों में GT को जीत मिली है और सिर्फ 1 मैच RR ने अपने नाम किया है।

    IPL 2024 में दोनों के 1 मुकाबला खेला गया था, जिसमें GT ने जीत दर्ज की थी।

    RR ने GT के खिलाफ अपनी इकलौती जीत IPL 2023 में दर्ज की थी।

    GT 

    ऐसी हो सकती है GT की टीम

    GT ने अपने पिछले 3 मैचों में जीत दर्ज की थी और गिल के नेतृत्व में टीम अपने जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

    अब तक साई सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी सफल हुई है। ये सलामी जोड़ी एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेगी।

    संभावित टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा।

    RR 

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है RR

    RR ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जीत दर्ज की थी। उस मैच में जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी की थी।

    वह नई गेंद के साथ विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

    RR अपने कप्तान संजू सैमसन से भी बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।

    संभावित टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक और संदीप शर्मा।

    जानकारी

    ये खिलाड़ी हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर 

    GT: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर और अरशद खान। RR: शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल और तुषार देशपांडे।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

    सुदर्शन ने 4 पारियों में 47.75 की औसत और 150.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 191 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए।

    बटलर 4 पारियों में 55.33 की औसत से 166 रन बना चुके हैं।

    सैमसन ने GT के खिलाफ 6 पारियों में 46.00 की औसत और 166.67 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं।

    सिराज ने 4 मैचों में 13.77 की औसत के साथ 9 विकेट अपने नाम किए हैं।

    ड्रीम-11 

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: जोस बटलर (उपकप्तान) और संजू सैमसन।

    बल्लेबाज: साई सुदर्शन (कप्तान), शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल।

    ऑलराउंडर्स: रियान पराग, नितीश राणा और वानिंदु हसरंगा।

    गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, जोफ्रा आर्चर और राशिद खान।

    GT और RR के बीच होने वाला यह मैच 9 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    गुजरात टाइटंस
    राजस्थान रॉयल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक

    IPL 2025

    IPL के इतिहास में एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: LSG ने MI को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: दिग्वेश राठी ने MI के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  मुंबई इंडियंस

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: क्या है गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को लगी चोट  राहुल द्रविड़
    IPL 2025: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  IPL 2025
    IPL 2025: रियान पराग बनाए गए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, जानिए क्या है कारण  रियान पराग
    IPL 2025: SRH बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: निकोलस पूरन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    मोहसिन नकवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2025 को बीच में छोड़कर वापस अपने देश लौटा ये स्टार खिलाड़ी IPL 2025
    KKR बनाम SRH: अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025