Page Loader
IPL 2025 नीलामी: टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा
टिम डेविड विस्फोटक बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा

Nov 25, 2024
06:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खरीदा है। उन्हें 25 नवंबर की बड़ी नीलामी में खरीदा गया है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम हिस्सा था। डेविड को IPL 2025 के लिए MI ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है डेविड का IPL करियर?

डेविड MI के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी खेले हैं। उन्होंने 38 मैच की 35 पारियों में 28.65 की औसत से 659 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 170.28 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन रहा है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 254 मैच में 159.79 की स्ट्राइक रेट से 4,872 रन बनाए हैं। उनकी औसत 29.52 की रही है। IPL 2025 में डेविड धमाकेदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

रिटेन

इन खिलाड़ियों को RCB ने किया था रिटेन 

IPL 2008 से RCB का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। उनके साथ-साथ RCB ने यश दयाल और रजत पाटीदार को भी अपने साथ बरकरार रखा था। RCB ने कोहली को 21 करोड़, पाटीदार को 11 करोड़ और दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। दूसरी तरफ RCB ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।