Page Loader
IPL 2025 नीलामी: अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा 
अर्जुन तेंदुलकर युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा 

Nov 25, 2024
10:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारत के युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बार फिर खरीद लिया है। MI ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में ही अपनी टीम के साथ जोड़ा है। अर्जुन को पहली 2 बोली में कोई खरीदार नहीं मिला था। इसके बाद तीसरी बोली में MI ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा। अर्जुन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

करियर

कैसा रहा है अर्जुन का IPL करियर?

IPL 2023 में डेब्यू करने वाले अर्जुन सिर्फ 5 मुकाबले खेले हैं और उन्हें 3 सफलता मिली है। बल्लेबाजी में उन्होंने 144.44 की स्ट्राइक रेट से 13 रन बनाए हैं। अर्जुन के टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 21 मैच में 22.07 की औसत से 26 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/10 का रहा है। 21 मैच में अर्जुन ने 98 रन बनाए हैं। IPL 2025 में अर्जुन खुद को साबित करना चाहेंगे।

टीम

MI ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले MI ने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ MI ने हार्दिक पांड्या(16.35 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये) और तिलक वर्मा(8 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। हार्दिक IPL 2025 में भी MI के कप्तान बने रहेंगे। इसके अलावा महेला जयवर्धने की कोच के रूप में एक बार फिर वापसी हुई है।