NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: विराट कोहली ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम 
    अगली खबर
    IPL 2024: विराट कोहली ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम 
    विराट कोहली ने IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2024: विराट कोहली ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 27, 2024
    12:10 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत के साथ समापन हो गया।

    खिताबी मुकाबले में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इसके चलते वह 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा जमाने में भी कामयाब रहे।

    ऐसे में आइए उनके इस सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट 

    इस सीजन कैसा रहा कोहली का प्रदर्शन?

    कोहली IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिनके बल्ले से 700 से ज्यादा रन निकले।

    उन्होंने 15 मुकाबले खेले और इसकी 15 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 741 रन बनाए।

    उनकी औसत 61.75 और स्ट्राइक रेट 154.69 की रही। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा।

    RCB ने इस सीजन लगातार 6 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ का सफर तय किया था।

    सातवें

    IPL में 2 बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बने कोहली 

    कोहली IPL के इतिहास में 2 बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।

    सचिन तेंदुलकर (2010), रॉबिन उथप्पा (2014), कोहली (2016 और 2024), केएल राहुल (2020), रुतुराज गायकवाड़ (2021) और शुभमन गिल (2023) भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

    इस सीजन कोहली IPL इतिहास में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं।

    उन्होंने इस सीजन 700 चौके भी पूरे किए। शिखर धवन (768) के बाद वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

    विजेता

    IPL में अब तक किस-किस ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा? 

    IPL 2008 में शॉन मार्श (616), 2009 मैथ्यू हेडन (572), 2010 सचिन (618), 2011 क्रिस गेल (608), 2012 गेल (733), 2013 माइकल हसी (733), 2014 रॉबिन उथप्पा (660) और IPL 2015 में डेविड वार्नर (562) ने ऑरेंज कैप जीती थी।

    2016 में कोहली (973), IPL 2017 वार्नर (641), IPL 2018 केन विलियमसन (735), IPL 2019 वार्नर (692), IPL 2020 राहुल (670), IPL 2021 गायकवाड़ (635), IPL 2022 जोस बटलर (863) और IPL 2023 में गिल (890) ने बाजी मारी थी।

    करियर

    कोहली के IPL करियर पर एक नजर 

    कोहली ने अब तक 252 IPL मैच खेले हैं और 37 बार नाबाद रहते हुए 38.67 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8,004 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक निकले है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 272 छक्के और 705 चौके लगाए हैं।

    IPL के इतिहास में कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 7,000 रन भी नहीं बना सका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर

    विराट कोहली

    विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR ने दर्ज की चौथी जीत, RCB के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: विराट कोहली का PBKS के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम RCB की धर्मशाला स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RCB: रजत पाटीदार ने जड़ा IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL 2024: विराट कोहली की सुरक्षा को खतरा, RCB ने रद्द किया अभ्यास सत्र- रिपोर्ट विराट कोहली
    जसप्रीत बुमराह ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए जसप्रीत बुमराह
    कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL के फाइनल मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    विराट कोहली IPL में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी टी-20 विश्व कप 2024
    IPL 2024: RR ने RCB को हराते हुए क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में किए हैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024 में RCB का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025