NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RR ने दर्ज की चौथी जीत, RCB के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: RR ने दर्ज की चौथी जीत, RCB के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    RR को मुकाबले में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RR ने दर्ज की चौथी जीत, RCB के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 06, 2024
    11:12 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया।

    यह RR की इस सीजन लगातार चौथी जीत है।

    RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों 183/3 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में RR की टीम ने जोस बटलर (100*) और संजू सैमसन (69) की शानदार पारियों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

    विराट कोहली (113) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज RCB के लिए अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

    RR के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके।

    RR को पहला झटका यशस्वी जायसवाल (0) के रूप में जल्दी लग गया, लेकिन इसके बाद सैमसन और बटलर ने RCB को कोई मौका ही नहीं दिया और 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

    शतक

    कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक 

    कोहली ने मैच में 72 गेंद का सामना किया और 113 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 156.94 की रही।

    यह IPL 2024 में लगाया गया पहला शतक है। कोहली और फाफ डु प्लेसिस (44) के बीच 14 ओवर में 125 रन की अहम शतकीय साझेदारी हुई।

    यह IPL में कोहली के बल्ले से निकला 8वां शतक भी था। टी-20 क्रिकेट में कोहली का यह 9वां शतक था।

    रन

    IPL में 7,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज 

    कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान IPL में 7,500 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले IPL के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने अब तक 242 मुकाबले खेले हैं और इसकी 234 पारियों में 38.27 की औसत और 130.62 की स्ट्राइक रेट से 7,579 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 8 शतक के अलावा 52 अर्धशतक भी निकले हैं। कोहली के बाद IPL में सबसे ज्यादा रन शिखर धवन (6,755) के बल्ले से निकले हैं।

    पारी

    सैमसन ने हासिल की ये उपलब्धि 

    सैमसन ने अपनी शानदार पारी के दौरान IPL में 4,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 156वें मैच में यह कारनामा किया है।

    RR के कप्तान IPL में 4,000 रन पूरे करने वाले 16वें बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने मुकाबले में 42 गेंद का सामना किया और 69 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 164.29 की रही।

    यह उनके IPL करियर का 21वां अर्धशतक रहा। उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले हैं।

    धीमा

    IPL के इतिहास का सबसे धीमा शतक 

    कोहली ने IPL के इतिहास में सबसे धीमे शतक बनाने की बराबरी की है। उन्होंने 67 गेंद का सामना करते हुए RR के खिलाफ शतक लगाया।

    इससे पहले साल 2009 के IPL में मनीष पांडे ने भी इतने ही गेंद का सामना करते हुए शतक लगाया था।

    दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी हैं। डेविड वार्नर, सचिन तेंदुलकर और बटलर ने 66 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ा था।

    जानकारी

    कोहली के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाम रिकॉर्ड

    इस मैच में कोहली के शतक के बाद भी RCB को रिकॉर्ड तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कोहली इस मामले में शीर्ष पर पहुंच गए। सूची में हाशिम अमला और सैमसन (2-2) दूसरे पायदान पर हैं।

    बटलर

    बटलर ने 100वें IPL मैच में जड़ा शतक 

    बटलर ने RR के लिए कमाल की पारी खेली। उन्होंने 58 गेंद का सामना करते हुए अपने 100वें मुकाबले में 100* रन बनाए।

    उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 172.41 की रही। इस सलामी बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में IPL करियरर का छठा शतक जड़ा।

    बटलर ने IPL में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में क्रिस गेल (6) की बराबरी कर ली है। पहले स्थान पर कोहली (8) हैं।

    अंक तालिका

    पहले स्थान पर पहुंची RR की टीम

    RR ने इस सीजन अपने सभी 4 मुकाबले जीते हैं और 8 अंक के साथ पहले स्थान पर पूरी ताकत के साथ स्थापित हो चुकी है।

    RCB ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं और उन्हें 4 मैच में हार मिली है। 2 अंक के साथ यह टीम 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

    दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जिन्होंने 3 मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उनके 6 अंक हैं।

    जानकारी

    IPL में सर्वाधिक कैच लपकने वाले खिलाड़ी बने कोहली

    कोहली ने मैच में यश दयाल की गेंद पर रियान पराग (4) का कैच लपका। इसके साथ ही वह IPL में सर्वाधिक (110) कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूची में सुरेश रैना (109) दूसरे और किरोन पोलार्ड (103) तीसरे पायदान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान रॉयल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जोस बटलर
    विराट कोहली

    ताज़ा खबरें

    अहमदाबाद विमान हादसा: यात्री ने विमान में गड़बड़ी का वीडियो साझा किया, लिखा- बटन खराब थे  अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर करीब 3 प्रतिशत लुढ़के अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसा: ड्रीमलाइनर की सुरक्षा पर बोइंग के पूर्व इंजीनियर ने पहले जताई थी चिंता  अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसा: पुलिस आयुक्त जीएस मलिक बोले- किसी के बचने की संभावना कम अहमदाबाद हवाई अड्डा

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  टी-20 क्रिकेट
    IPL: CSK रही है खेल भावना दिखाने में अव्वल, सर्वाधिक बार जीता 'फेयर प्ले' पुरस्कार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: युजवेंद्र चहल हैं हारे हुए मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, एडम जैम्पा ने पूरे संस्करण से वापस लिया नाम इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    दिनेश कार्तिक हैं IPL में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली IPL के हारे हुए मैचों में सर्वाधिक बार रहे हैं शीर्ष स्कोरर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में CSK और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के नाम दर्ज है बल्लेबाजी का खास रिकॉर्ड, DC के खिलाफ किया करनामा इंडियन प्रीमियर लीग

    जोस बटलर

    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 204 रन का लक्ष्य, बटलर-सैमसन और यशस्वी के अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को 72 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम DC: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    विराट कोहली

    अनुष्का शर्मा अब साल में सिर्फ 1 फिल्म करेंगी, बोलीं- बेटी से बढ़कर कुछ नहीं अनुष्का शर्मा
    विराट कोहली ने कराया अलीबाग स्थित घर का दौरा, बताया लिविंग रूम में क्यों नहीं टीवी क्रिकेट समाचार
    अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 से बाहर हुए विराट कोहली, जानिए क्या है कारण राहुल द्रविड़
    रोहित शर्मा 100 जीते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का हिस्सा बनने से बस एक कदम दूर रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025