NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2024: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े 
    पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 18, 2024
    07:33 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मुकाबले में गुरुवार (18 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा।

    यह मुकाबला मोहाली में नए बने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह इस सीजन PBKS का घरेलू मैदान भी है। इस सीजन इस स्टेडियम को 5 मैचों की मेजबानी मिली है और यह मैच यहां चौथा मुकाबला होगा।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पिच रिपोर्ट

     यादवेंद्र सिंह की पिच पर एक नजर 

    इस स्टेडियम की पिच से स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। यहां 170 से 180 रन ही जीत के लिए काफी होंगे।

    यहां बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज थोड़े कारगर साबित हो सकते हैं। बल्लेबाज अगर शुरुआती ओवर में तेजी से रन बनाते हैं तो गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सकता है।

    टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मोहाली का मौसम? 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 18 अप्रैल को मोहाली में तापमान 23 डिग्री (न्यूनतम) से 36 डिग्री (अधिकतम) के बीच रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बादल छाए रहने की कोई उम्मीद नहीं है। बारिश की भी संभावना नजर नहीं आ रही है।

    आंकड़े

    घरेलू क्रिकेट और IPL में कैसे रहे हैं मैदान के आंकड़े? 

    यहां घरेलू क्रिकेट के 23 टी-20 मैचों में से 15 पहले बल्लेबाजी करने वाली और 8 बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

    पहली पारी का औसत स्कोर 148 और दूसरी पारी का 116 रन है। उच्चतम स्कोर जम्मू-कश्मीर (238/2 बनाम अरुणाचल प्रदेश) के नाम है।

    3 IPL मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं। सर्वोच्च स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 182/9) के नाम है।

    इतिहास

    कैसा है स्टेडियम का इतिहास? 

    साल 2021 में स्थापित इस स्टेडियम का नाम पूर्ववर्ती पटियाला राज्य के अंतिम शासक दिवंगत महाराजा यादवेंद्र सिंह के नाम पर रखा गया है।

    उन्होंने साल 1934 में भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पिता थे। यहां 33,000 दर्शक एकसाथ बैठकर मैच देख सकते हैं।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल ही इसे अंतरराष्ट्रीय और IPL मैचों के आयोजन के लिए हरी झंडी दी थी।

    हेड टू हेड

    MI और PBKS के बीच कैसे रहे हैं आंकड़े?

    IPL के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

    दोनों क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के 31 मैचों में आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से 16 मैच MI ने जीते हैं, जबकि 15 मैच PBKS ने अपने नाम किए हैं।

    IPL 2023 में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच जीते थे। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में सर्वोच्च टीम स्कोर PBKS (230) के नाम पर दर्ज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    MI बनाम CSK: रोहित शर्मा ने IPL में लगाया अपना दूसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    IPL 2024: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    MI बनाम CSK: मथीशा पथिराना ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    पंजाब किंग्स

    IPL: हर्षल पटेल हैं एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले अनकैप्ड गेंदबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा पहला IPL मुकाबला, जानिए पिच का मिजाज इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन, हासिल की यह उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने पूरे किए 4,500 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रोमारियो शेफर्ड IPL इतिहास में 20वें ओवर में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: पृथ्वी शॉ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 6 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने  नेपाल क्रिकेट टीम
    IPL: विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025