NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज
    अगली खबर
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज
    विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 05, 2024
    08:21 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस सीजन विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल जैसे धाकड़ बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

    ऐसे में रनों का पहाड़ बनना तय माना जा रहा है।

    साल 2008 से शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में बल्लेबाजों ने खूब रन बरसाए हैं।

    ऐसे में आइए IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने लेने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    विराट कोहली 

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने साल 2008 में अपना पहला मुकाबला खेला था। IPL में 237 मैच की 229 पारियों में इस स्टार खिलाड़ी ने 37.24 की औसत से 7,263 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 7 शतक और 50 अर्धशतक निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 130.02 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है।

    #2

    शिखर धवन 

    पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 217 मैच खेले हैं और इसकी 216 पारियों में उनके बल्ले से 35.38 की औसत से 6,617 रन निकले हैं।

    धवन ने IPL में 50 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। गब्बर की स्ट्राइक रेट 127.17 की रही है। वह 29 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है।

    #3

    डेविड वार्नर 

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पहला IPL मुकाबला साल 2009 में खेला था। वह इस लीग के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 176 मैच खेले हैं और इसकी 176 पारियों में 41.53 की औसत से 6,397 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 61 अर्धशतक और 4 शतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन रहा है। वार्नर 22 बार नाबाद भी रहे हैं।

    #4

    रोहित शर्मा 

    मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

    उन्होंने साल 2008 में अपना पहला मुकाबला खेला था। रोहित ने 243 मैच की 238 पारियों में 29.57 की औसत से 6,211 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 42 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है। वह 28 बार नाबाद भी रहे हैं।

    #5

    सुरेश रैना 

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे स्थान पर हैं।

    वह 2008 से 2021 तक IPL में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 205 मैच की 200 पारियों में 32.51 की औसत से 5,528 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 136.73 की रही थी।

    CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी ने इस लीग में 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    विराट कोहली
    शिखर धवन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    मई में कैसी रही हुंडई की घरेलू बिक्री? जानिए फायदा हुआ या नुकसान  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर IPL 2024
    ऋषभ पंत IPL 2024 में वापसी के लिए तैयार, दिल्ली कैपिटल्स की करेंगे कप्तानी- रिपोर्ट ऋषभ पंत

    टी-20 क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WPL 2024: सबभिनेनी मेघना ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिक उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: ऋचा घोष ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिक उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वॉरियर्स को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग

    विराट कोहली

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रत्येक टेस्ट सीरीज में इन भारतीयों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विराट कोहली सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने कुमार संगाकारा
    विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दुनिया के इन 5 बल्लेबाजों के नाम रहा साल 2023, वनडे क्रिकेट में बनाए सर्वाधिक रन  भारतीय क्रिकेट टीम

    शिखर धवन

    IPL 2023: RR ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने RR को दिया 198 रन का लक्ष्य, प्रभसिमरन-धवन की उम्दा पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    शिखर धवन ने IPL में 50वीं बार बनाया 50+ का स्कोर, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने RR को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025