NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: शिखर धवन का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: शिखर धवन का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं शिखर धवन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: शिखर धवन का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 12, 2024
    03:00 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 27वें मुकाबले में शनिवार (13 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा।

    यह मुकाबला PBKS के घरेलू मैदान मोहली के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    मैच में RR की नजर PBKS के कप्तान शिखर धवन को जल्द आउट करने पर होगी, जबकि धवन बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

    आइए धवन के IPL में RR के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    RR के खिलाफ कैसा रहा है धवन का प्रदर्शन?

    धवन ने लीग में अधिकतर टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और RR के खिलाफ भी उनकी बल्लेबाजी बेहद प्रभावशाली रही है।

    वह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करने को आतुर रहेंगे। वह RR के खिलाफ अब तक 24 मैचों में 32.33 की औसत और 129.83 की स्ट्राइक रेट से 679 रन बनाए हैं।

    इसमें 86* रन के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 7 अर्धशतक जमाए हैं। वह इस टीम के खिलाफ 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    आंकड़े

    RR के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धवन का प्रदर्शन?

    धवन का RR के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से 12 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह एक बार आउट हुए हैं।

    उन्होंने बोल्ट के खिलाफ 77 गेंदों में 82 रन अपने नाम किए हैं।

    युजवेंद्र चहल के खिलाफ उन्होंने 11 पारी में 78 गेंदों में 106 रन बनाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं।

    रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ उन्होंने 13 पारियों में 97 गेंदों में 78 रन बनाए और 3 बार आउट हुए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है धवन का IPL करियर?

    धवन ने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 222 मैच की 221 पारियों में 35.26 की औसत और 127.14 की स्ट्राइक रेट से 6,769 रन बना चुके हैं।

    इसमें 2 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन का रहा है।

    वह इस लीग में सर्वाधिक चौके 768 जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 700 चौके भी नहीं जड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    शिखर धवन
    पंजाब किंग्स
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के नाल एयरबेस पहुंचे, करणी माता मंदिर में भी किए दर्शन नरेंद्र मोदी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और राज शांडिल्य की फिल्म से जुड़े आमिर खान, सामने आएगा अनदेखा अवतार  आमिर खान
    बिटकॉइन 1.11 लाख डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, क्या है तेजी की वजह? बिटकॉइन
    'बिग बॉस 19' के साथ लौट रहे सलमान खान, जानिए कब शुरू होगा शो  सलमान खान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम SRH: अभिषेक शर्मा SRH के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    गौतम गंभीर के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  गौतम गंभीर
    IPL में सौरव गांगुली के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर सौरव गांगुली

    शिखर धवन

    IPL 2023: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL: पंजाब किंग्स 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने में है अव्वल, 5 बार किया ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: पंजाब किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स का PBKS के खिलाफ रहा है दबदबा, 66 प्रतिशत मुकाबले जीते इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: शिखर धवन के नाम है सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: निकोलस पूरन ने RR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जोस बटलर का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025