NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोचक रहा मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 04, 2024
    11:17 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 3 विकेट से हराते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

    GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 199/4 का स्कोर बनाया।

    जवाब में PBKS की टीम ने शशांक सिंह (61*) के अर्धशतक की बदौलत 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    GT से कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली।

    उनके अलावा साई सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रन और राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाते हुए टीम को 199/4 के स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में PBKS से शिखर धवन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (35) और शशांक ने संघर्ष किया। अंत में आशुतोष शर्मा (31) ने भी उपयोगी योगदान देकर जीत दिलाई।

    गिल 

    गिल ने खेली शानदार पारी 

    गिल ने अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाते हुए खाता खोला। GT ने रिद्धिमान साहा (11) और विलियमसन (26) के विकेट नियमित अंतराल पर गंवा दिए।

    ऐसे में कप्तान गिल ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 53 रन की साझेदारी की।

    वह 48 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    रिकॉर्ड

    GT की ओर से 1,500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने गिल 

    गिल GT की ओर से 1,500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस टीम की ओर से 37 मैचों में लगभग 46 की औसत के साथ 1,500 से अधिक रन बनाए हैं।

    GT की ओर से किसी अन्य बल्लेबाज ने अब तक 1,000 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।

    GT की टीम से दूसरे सर्वाधिक रन हार्दिक पांड्या (833) ने बनाए हैं, जो इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) से खेल रहे हैं।

    जानकारी

    गिल ने IPL 2024 में खेली सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी 

    IPL 2024 में गिल फिलहाल सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीजन में अब तक कोई शतक नहीं लगा है। सुनील नरेन (85), रियान पराग (84*) और विराट कोहली (83*) इस सूची में अन्य बल्लेबाज हैं।

    शशांक सिंह

    शशांक सिंह ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS ने जब 70 के स्कोर पर होना चौथा विकेट खोया था, तब शशांक क्रीज पर आए।

    उन्होंने संकट में नजर आ रही PBKS संभालने का प्रयास किया और 25 गेंदों में अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

    इस बीच उन्होंने सिकंदर रजा के साथ 41 रन और जितेश शर्मा के साथ 39 रन की साझेदारी की।

    वह 29 गेंदों पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    जानकारी

    आशुतोष शर्मा ने किया प्रभावित 

    इम्पैक्ट सब्स के तौर पर बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा ने 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। वह मैच के आखिरी ओवर में आउट हुए।

    रबाडा 

    रबाडा ने साहा को चौथी बार आउट किया 

    रबाडा ने साहा को अपना शिकार बनाया। यह IPL में चौथा मौका था, जब रबाडा ने साहा को पवेलियन की राह दिखाई।

    आउट होने से पहले साहा 13 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाने में कामयाब रहे। IPL में रबाडा ने साहा को 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 4 बार आउट किया है।

    इन पारियों में साहा ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 154.54 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    PBKS ने IPL इतिहास में छठी बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल किया 

    PBKS ने छठी बार IPL में 200 या उससे अधिक रन के स्कोर को सफलतापूर्वक हासिल किया है, जो किसी टीम द्वारा सर्वाधिक है। उसने मुंबई इंडियंस (5) को पीछे छोड़ दिया। यह इस सीजन में हासिल किया अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

    अंक तालिका

    PBKS अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंची

    PBKS ने इस सीजन में अपने 4 में से दूसरा मैच जीता है और अंक तालिका में फिलहाल 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

    आज अपनी दूसरी शिकस्त झेलने वाली GT की टीम अब छठे स्थान पर खिसक गई है। IPL 2024 में GT ने 4 में से 2 मैच जीते हुए हैं।

    इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तालिका में शीर्ष पर मौजूद है, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    गुजरात टाइटंस
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    देश में कोरोना वायरस के मामले 6,000 पार, केरल-गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित, जानें राज्यों का हाल स्वास्थ्य मंत्रालय
    दिल्ली: पिता को सूटकेस में मिला 9 वर्षीय बेटी का शव, यौन उत्पीड़न की संभावना दिल्ली
    मेटा करेगी स्केल AI में 84,000 करोड़ रुपये का निवेश, जानिए क्या है मंशा  मेटा
    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, सामने आया वीडियो   रिंकू सिंह

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने MI के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2024: RR ने MI को हराते हुए लगाई जीत की हैट्रिक, ये बने रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, जानिए आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    IPL में 200 मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बने रविचंद्रन अश्विन, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े रविचंद्रन अश्विन

    IPL 2024

    IPL 2024: KKR ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम KKR: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा IPL का 8वां अर्धशतक, 1,000 रन भी पूरे किए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी IPL 2024 से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट  मोहम्मद शमी
    IPL 2024: गुजरात टाइटंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: गुजरात टाइटंस को झटका, युवा खिलाड़ी रॉबिन मिंज हुए दुर्घटना का शिकार इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2024 नीलामी: हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: पंजाब किंग्स से हुई भारी चूक, इस गलत खिलाड़ी को खरीद लिया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स से हुई चूक, फ्रेंचाइजी ने जारी किया अधिकारिक बयान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 की नीलामी में PBKS ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025