Page Loader
KKR बनाम RCB: वरुण चक्रवर्ती ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
वरुण चक्रवर्ती ने पहली बार IPL में 4 विकेट लिए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

KKR बनाम RCB: वरुण चक्रवर्ती ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Apr 06, 2023
11:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 9वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट झटके। उन्होंने IPL करियर का पहली बार 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डू प्लेसिस को 23 रन बनाने के बाद आउट किया। इसके बाद उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा। हर्षल पटेल तो चक्रवर्ती के सामने खाता भी नहीं खोल पाए। आकाशदीप को उन्होंने 17 रन बनाने के बाद आउट किया।

करियर

कैसा रहा है वरुण का IPL करियर? 

वरुण ने बैंगलोर के खिलाफ मैच में 4.10 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और 3.4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए। वरुण ने IPL में 44 मैच खेले हैं और 25.78 की औसत से 47 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 21.06 का रही है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/20 विकेट की रही है। वरुण ने अपना पहला IPL मुकाबला 27 सितंबर, 2021 को कोलकाता नाइट राइर्डस (KKR) के खिलाफ ही खेला था।

टी-20 

कैसा रहा वरुण का टी-20 करियर? 

वरुण टी-20 क्रिकेट में अब तक 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 28.17 की औसत से 52 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 का रहा है। उन्होंने सिर्फ 6.99 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनकी स्ट्राइक रेट 24.1 की रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वरुण ने 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 66.00 की औसत से सिर्फ 2 विकेट लिए हैं।