NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    खेलकूद

    IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 11, 2023 | 11:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    RR ने इस मैच में जीत हासिल कर खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 56वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही RR ने खुद को प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बरकरार रखा है। इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण 'प्लेयर ऑफ द मैच' यशस्वी जायसवाल की पारी रही। उन्होंने मैच में IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    मैच का लेखा-जोखा 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 149/8 का स्कोर बनाया। टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे। 150 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी RR टीम ने 13.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 151 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से जायसवाल ने सर्वाधिक 98* और कप्तान संजू सैमसन ने 48* रन बनाए। KKR की ओर से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया।

    RR ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    RR ने KKR के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में ही तेजी से रन बटोरे। जायसवाल ने नितीश राणा के पहले ही ओवर में ताबड़तोड़ 26 रन बटोरते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। यह IPL इतिहास में पहले ओवर में बनाए सर्वाधिक रन हैं। जायसवाल ने पहले विकेट के लिए जोस बटलर (0) के साथ 30 रनों की साझेदारी की। दूसरे विकेट के लिए जायसवाल और सैमसन के बीच 121* रन की साझेदारी हुई।

    RR का बड़ा कारनामा 

    IPL में 150 या उससे अधिक का रन चेज करते हुए सर्वाधिक गेंदें शेष रहते हुए यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। RR ने मैच में 41 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल की। पहले नंबर पर डेक्कन चार्जर्स (48 गेंद खिलाफ MI, 2008) है।

    जायसवाल ने जमाया IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक 

    इस मुकाबले में RR के जीत के सबसे बड़े नायक सलामी बल्लेबाज जायसवाल रहे। जायसवाल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक (13 गेंद) जमाते हुए कमाल की पारी खेली। जायसवाल के बाद IPL में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस (14-14) के नाम दर्ज है। उन्होंने मैच में 208.51 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 98* रन की पारी खेली।

    जायसवाल ने ऐसे 13 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक 

    जायसवाल की यह पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। अर्धशतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जमाए। इस दौरान उन्होंने 4 रन दौड़कर लिए। जायसवाल की शुरुआती 13 गेंदें (6, 6, 4, 4, 2, 4, 1, 4, 6, 4, 4, 4 और 1) इस प्रकार रहीं। टी-20 क्रिकेट के लिहाज से यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह, क्रिस गेल और हजरतुल्लाह जजई (12-12) ने जमाया है।

    सैमसन ने अपने नाम की यह उपलब्धि 

    सैमसन ने 48 रन की पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह IPL के एक मैच में 5 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 10 बार यह कारनामा किया है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा भी 10 बार ऐसा कर चुके हैं। पहले नंबर पर केएल राहुल है, जिन्होंने 12 बार मैच में 5 या उससे अधिक छक्के जड़े हैं।

    पहले खेलते हुए ऐसी रही KKR की बल्लेबाजी 

    KKR की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले के दौरान ही टीम ने जेसन रॉय (10) और रहमतुल्लाह गुरबाज (18) के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। एक छोर पर मजबूती से टिकते हुए वेंकटेश अय्यर ने लगातार रन बनाते हुए टीम को आगे बढ़ाया। हालांकि, दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। नीतीश राणा (22), आंद्रे रसेल (10) और शार्दुल ठाकुर (1) कमाल नहीं दिखा सके। अंत में रिंकू सिंह ने 18 गेंद में 16 रन बनाए।

    अय्यर ने जमाया इस सीजन का दूसरा अर्धशतक 

    अय्यर ने इस मुकाबले में धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए अपने IPL करियर का 7वां अर्धशतक जमाया। इस सीजन का यह उनका दूसरा अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 39 गेंद में ही पूरा कर लिया। उन्होंने 135.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 57 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी जमाए। अय्यर की वजह से ही इस मुकाबले में KKR टीम लड़ने लायक स्कोर बनाने में कामयाब रही।

    अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति 

    इस मैच को जीतने के बाद अंक तालिका में RR की स्थिति बेहतर हो गई है। टीम अब 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। KKR टीम 10 अंकों के साथ 7वें नंबर पर खिसक गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    यशस्वी जायसवाल
    संजू सैमसन
    क्रिकेट समाचार
    वेंकटेश अय्यर
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    राजस्थान रॉयल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: KKR ने RR को दिया 150 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  कोलकाता नाइट राइडर्स
    KKR बनाम RR: वेंकटेश अय्यर ने लगाया सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: KKR के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट  मुंबई इंडियंस

    यशस्वी जायसवाल

    KKR बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    MI ने 1,000वें IPL मैच में RR को 6 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    RR ने MI को दिया 213 रन का लक्ष्य, यशस्वी जायसवाल ने खेली करियर बेस्ट पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    संजू सैमसन

    RR VS KKR: संजू सैमसन 150 IPL मैच खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    KKR बनाम RR: चहल ने झटके 4 विकेट, बने IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज  युजवेंद्र चहल
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे विश्व कप 2023 खेल सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: CSK ने DC को दिया 168 रन का लक्ष्य, मार्श-अक्षर की शानदार गेंदबाजी IPL 2023

    वेंकटेश अय्यर

    IPL 2023: MI ने KKR को हराकर दर्ज की सीजन की दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    IPL: KKR ने MI को दिया 186 रन का लक्ष्य, वेंकटेश ने खेली करियर सर्वश्रेष्ठ पारी कोलकाता नाइट राइडर्स
    वेंकटेश अय्यर ने जमाया IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों की बदौलत KKR ने रोका GT का विजयी रथ  इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर
    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा

    राजस्थान रॉयल्स

    RR बनाम SRH: युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  युजवेंद्र चहल
    RR बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम SRH: जोस बटलर 5 रन से शतक से चूके, जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक जोस बटलर
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 215 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023