NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / KKR बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    KKR बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    KKR बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    May 11, 2023 | 10:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    KKR बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने नितीश राणा की ओर से फेंके गए मैच के पहले ओवर में 26 रन ठोक दिए। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में सबसे महंगा पहला ओवर बन गया। आइए जायसवाल के आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    जायसवाल ने तोड़ा राहुल का रिकॉर्ड 

    सबसे तेज अर्धशतक के मामले में यशस्वी ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है। राहुल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 14 गेंद में अर्धशतक जमाया था। पैट कमिंस ने भी IPL में 14 गेंद में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है। उन्होंने 15 गेंद में अर्धशतक लगाया है।

    यशस्वी ने की डेविड वार्नर के इस रिकॉर्ड की बराबरी 

    IPL में पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती 6 ओवरों में 62 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर हैं। दोनों ने ही यह कारनामा KKR के खिलाफ किया है। पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज रहे सुरेश रैना हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 87 रन बनाए थे।

    टी-20 क्रिकेट का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी ने लगाया 

    यशस्वी ने टी-20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। वह मार्कस ट्रेस्कोथिक, मिर्जा हसन और सुनील नरेन के क्लब में शामिल हो गए हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से युवराज सिंह, क्रिस गेल और हजरतुल्लाह जजई के नाम है। इन तीनों खिलाड़ियों ने 12 गेंद में अर्धशतक लगाए थे। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर यह कारनामा किया था।

    कैसी रही जायसवाल की पारी?

    यशस्वी ने अपनी पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने KKR के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सबके खिलाफ बड़े-बड़े शॉट लगाए। उन्होंने पूरे मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 47 गेंदों में नाबाद 98 रन की पारी खेली। वह शतक बनाने से सिर्फ 2 रन से चुक गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 208.51 की रही।

    मौजूदा सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं जायसवाल 

    जायसवाल के लिए मौजूदा सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 12 पारियों में 52.27 की औसत और 167.15 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 575 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। यह पहला ऐसा सीजन है, जब जायसवाल ने 300 से अधिक रन बनाए हों। इससे पहले उनका सबसे अच्छा सीजन 2022 में आया था, जब उन्होंने 8 मैचों में 147.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 258 रन बनाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    राजस्थान रॉयल्स
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023

    यशस्वी जायसवाल

    MI ने 1,000वें IPL मैच में RR को 6 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    RR ने MI को दिया 213 रन का लक्ष्य, यशस्वी जायसवाल ने खेली करियर बेस्ट पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: KKR ने RR को दिया 150 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम RR: चहल ने झटके 4 विकेट, बने IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज  युजवेंद्र चहल
    RR VS KKR: संजू सैमसन 150 IPL मैच खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  संजू सैमसन
    IPL 2023: KKR के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    KKR बनाम RR: वेंकटेश अय्यर ने लगाया सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर
    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    CSK बनाम DC: मथीशा पथिराना ने सीजन में दूसरी बार झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023