NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RCB प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, GT ने 6 विकेट से हराया 
    अगली खबर
    IPL 2023: RCB प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, GT ने 6 विकेट से हराया 
    शुभमन गिल और विजय शंकर ने मैच में शानदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: RCB प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, GT ने 6 विकेट से हराया 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 22, 2023
    12:55 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस(GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया है।

    इसी के साथ RCB प्लेऑफ से बाहर हो गई है और मुंबई इंडियंस (MI) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम है। उसका सामना 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।

    RCB का इस हार के साथ IPL चैंपियन बनने का सपना खत्म हो गया।

    प्लेऑफ की 4 टीमें CSK, GT, LSG और MI है।

    मुकाबला 

    GT ने RCB को हराकर तोड़ा उसका प्लेऑफ का सपना 

    मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए RCB ने विराट कोहली (101*) और फाफ डु प्लेसिस (28) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 197/5 का स्कोर बनाया।

    जवाब में GT ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (104*) और विजय शंकर (53) की पारियों के दम पर आखिरी ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    इसके साथ ही GT ने RCB के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ दिया।

    अर्धशतक

    शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक

    शुभमन ने मैच में 52 गेंद में नाबाद 104 रन बनाए। यह इस सीजन उनका दूसरा शतक है। उन्होंने IPL करियर में 19 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद शुभमन ने पारी को संभाला। उन्होंने शंकर के साथ 71 गेंद में 123 रन की साझेदारी निभाई।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

    शतक

    कोहली का शतक नहीं आया काम 

    कोहली ने 101* रन की पारी के दौरान 13 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 165.57 की रही। इस शानदार पारी के बावजूद टीम को जीत नहीं मिली।

    कोहली ने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शतक लगाया था।

    कोहली ने 237 मैचों में 37.25 औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7,263 रन बना चुके हैं। वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    रिकॉर्ड

    कोहली ने ये बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम 

    कोहली इस शतक के साथ ही IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 6 शतक लगाए थे।

    कोहली ने अपने 7 शतक में से 4 शतक बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाए हैं।

    कोहली IPL की लगातार 2 पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे। अब गिल का भी नाम इसमे जुड़ गया है। शिखर धवन (2020), जोस बटलर (2022) में यह कारनामा कर चुके हैं।

    साझेदारी

    कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने इस सीजन 939 रन जोड़े हैं। दोनों ने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

    उनकी जोड़ी 1 IPL सीजन में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बनी है।

    इससे पहले कोहली और एबी डिविलियर्स ने साल 2016 में 939 रन जोड़े थे।

    तीसरे स्थान पर डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी है। उन्होंने साल 2019 के सीजन में 791 रन जोड़े थे।

    गेंदबाजी

    GT के गेंदबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन 

    एक समय ऐसा लगा रहा था कि RCB बड़ा स्कोर बनाएगी, लेकिन नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके।

    इस दौरान उन्होंने 2 वाइड गेंदें भी डाली। महिपाल लोमरोर का विकेट वाइड गेंद पर ही मिला।

    राशिद खान ने भी अपनी गेंदबाजी से कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च किए और 1 विकेट अपने नाम किया। शमी को भी 1 विकेट मिला।

    पारी

    विजय शंकर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी 

    शंकर ने इस सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंदों पर 151.43 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

    IPL 2023 में शंकर ने 11 मैच की 9 पारियों में 41 की औसत और 161.23 के स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं।

    वह अब तक 27 चौके और 14 छक्के लगा चुके हैं। वह लीग में अब तक 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    गुजरात टाइटंस
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2023: MI ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने 25 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक, RCB के लिए अपने 1,000 रन पूरे किए फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: MI ने RCB को दिया 200 रन का लक्ष्य, डु प्लेसिस-मैक्सवेल की शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: RR बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: RR ने GT को दिया 119 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    DC बनाम CSK: रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में 28वीं बार बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: GT को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहना चाहेगी RCB, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में अपनी हर दूसरी पारी में अर्धशतक लगाते हैं डेवोन कॉनवे, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    PBKS बनाम RR: शिखर धवन IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े शिखर धवन
    IPL 2023: PBKS से RR को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कर्रन ने खेली उम्दा पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RR: नवदीप सैनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025