NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: रिंकू सिंह ने बनाई मैच फिनिशर के रूप में पहचान, आंकड़े दे रहे गवाही
    अगली खबर
    IPL 2023: रिंकू सिंह ने बनाई मैच फिनिशर के रूप में पहचान, आंकड़े दे रहे गवाही
    रिंकू सिंह इस IPL की खोज हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: रिंकू सिंह ने बनाई मैच फिनिशर के रूप में पहचान, आंकड़े दे रहे गवाही

    लेखन आदर्श कुमार
    May 21, 2023
    03:43 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोहा मनवाया है।

    इन्हीं में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह भी हैं।

    उन्हें इस सीजन की सबसे बड़ी खोज भी कहा जा रहा है। रिंकू आखिरी ओवरों में मैच बदलने का दम रखते हैं। इस सीजन रनचेज करते हुए उनका औसत 152.50 का रहा है।

    आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    LSG के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी 

    IPL 2023 के 68वें मैच में KKR का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ। LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में KKR ने अपने 3 विकेट 82 रन पर खो दिए थे।

    चौथे नंबर पर रिंकू को बल्लेबाजी करने काम मौका मिला। उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह 33 गेंदों पर 67 रन (6 चौके, 4 छक्के) बनाकर नाबाद रहे।

    इसके बावजूद KKR की टीम सिर्फ 1 रन से मैच हार गई।

    सफर

    IPL में रिंकू का सफर

    घरेलू क्रिकेट में रिंकु लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। IPL 2017 की नीलामी में पहली बाहर उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 10 लाख रुपये में खरीदा था।

    वह PBKS के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

    इसके बाद 2018 में KKR ने उन पर भरोसा जताया और 80 लाख रुपये देकर अपने साथ शामिल किया।

    IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में KKR ने फिर से उन पर भरोसा जताया और 55 लाख रुपये देकर खरीद लिया।

    नजर

    IPL 2022 में सबकी नजरों में आए रिंकू 

    IPL 2022 में रिंकू को 7 मैचों में मौका मिला। उस दौरान उन्होंने 148.72 की औसत से 174 रन बनाए थे।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 23 गेंद में 42 रन की पारी खेली। उस मुकाबले में KKR को जीत मिली थी।

    LSG के खिलाफ रिंकू ने 15 गेंद में 40 रन जमा दिए थे।

    उनकी इन दोनों पारियों से ये अंदाजा लग गया था कि आने वाला सीजन रिंकू के लिए शानदार रहने वाला है।

    छक्के

    यश दयाल के ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के 

    रिंकू ने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से जमकर वाहवाही लूटी है। उन्होंने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अकेले दम पर मैच जिताया था।

    आखिरी 5 गेंदों में टीम को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे, रिंकू ने 205 रनों का पीछा करने के लिए यश दयाल को लगातार गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे।

    उस मैच के बाद से दयाल इतने तनाव में थे कि उनका 8 किलो वजन कम हो गया है।

    सीजन

    रिंकू के लिए कमाल का सीजन रहा IPL 2023

    रिंकू ने KKR के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए। 14 मैचों में उन्होंने 59.25 की शानदार औसत और 149.52 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 474 रन जमाए हैं।

    रिंकू IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL सीजन में 50 से अधिक की औसत और 140 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    इससे पहले आंद्रे रसेल (2019) और डेविड मिलर (2022) यह कारनामा कर चुके हैं।

    जानकारी

    रनचेज में मास्टर हैं रिंकू 

    रिंकू ने इस सीजन रनों का पीछा करते हुए 7 पारियों में 305 रन बनाए। उनका औसत और स्ट्राइक रेट क्रमशः 152.50 और 174.28 का रहा। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के जमाए हैं। उनके 4 अर्धशतक भी इसी दौरान आए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिंकू सिंह
    IPL 2023
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रिंकू सिंह

    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी

    IPL 2023

    कोहली और डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनीं विराट कोहली
    SRH बनाम RCB: फाफ डू प्लेसिस ने लगाया इस सीजन का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए धर्मशाला स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2023: RCB की जीत के बाद जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: KKR ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR ने SRH को दिया 172 रन का लक्ष्य, नितीश-रिंकू ने खेली शानदार पारी  IPL 2023
    IPL 2023: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर, जेम्स एंडरसन की हो सकती है वापसी जेम्स एंडरसन
    IPL 2023: DC ने PBKS को दिया 214 रन का लक्ष्य, रूसो ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: राइली रूसो ने लगाया अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  अथर्व तायडे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025