Page Loader
IPL 2023: केदार जाधव RCB में हुए शामिल, डेविड विली की जगह टीम से जुड़े  
केदार जाधव RCB में हुए शामिल (तस्वीर: ट्विटर/@JadhavKedar)

IPL 2023: केदार जाधव RCB में हुए शामिल, डेविड विली की जगह टीम से जुड़े  

May 01, 2023
08:20 pm

क्या है खबर?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के बचे हुए सीजन के लिए केदार जाधव को अपने साथ जोड़ लिया है। उन्हें चोटिल डेविड विली की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। RCB ने आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी है। दिलचस्प बात यह है कि जाधव इस लीग में पहले भी RCB के लिए खेल चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

विली 

इस सीजन में सिर्फ 4 मैच ही खेल सके हैं विली 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विली को 2022 की नीलामी में RCB ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 2022 में सिर्फ 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया था। इस सीजन में भी उन्होंने 4 मैच ही खेले थे, जिसमें उन्होंने 3 विकेट ले लिए थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच KKR के खिलाफ खेला था, जिसमें उनके पैर में चोट लग गई थी।

RCB 

RCB से 17 मैच खेल चुके हैं जाधव 

जाधव को RCB ने 1 करोड़ रुपये देकर बचे हुए सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले वह RCB की ओर से 17 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 25.75 की औसत और 141.74 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया था। वह आखिरी बार 2021 में इस लीग में खेलते हुए दिखे थे, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में 55 रन बनाए थे।

IPL करियर 

कैसा रहा है जाधव का IPL करियर?

जाधव ने इस लीग में 2010 में अपना डेब्यू किया था। एक दशक से लम्बे IPL करियर में उन्होंने 93 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 22.15 की औसत और 123.17 की स्ट्राइक रेट से 1,196 रन बनाए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 69* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह लीग में 101 चौके और 40 छक्के लगा चुके हैं। वह IPL में RCB समेत कुल 5 टीमों से खेल चुके हैं।

IPL 2023 

IPL 2023 में RCB का प्रदर्शन 

RCB ने अब तक 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और इतने ही हारे हैं। वह इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर चल रहे हैं। RCB की टीम इस सीजन में बल्लेबाजी विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इनके अलावा टीम के मध्यक्रम ने निराश किया है। RCB अब जाधव से मध्यक्रम की खामियों को दूर करने का प्रयास कर सकती है।