Page Loader
शिखर धवन ने IPL में 50वीं बार बनाया 50+ का स्कोर, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज 
शिखर धवन ने अपने IPL करियर का 48वां अर्धशतक बनाया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

शिखर धवन ने IPL में 50वीं बार बनाया 50+ का स्कोर, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज 

Apr 05, 2023
09:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50वीं बार 50+ का स्कोर बनाया। वह ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। डेविड वार्नर ने 60 बार 50+ का स्कोर बनाया है। विराट कोहली ने 50 बार 50+ का स्कोर बनाया है। पंजाब के लिए कप्तान के रूप में धवन का पहला अर्धशतक है।

पारी

कैसी रही धवन की पारी?

मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए धवन ने शुरुआत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं की और आराम से खेलते नजर आए। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई। उनके आउट होने के बाद धवन ने आक्रमक खेल दिखाया। उन्होंने 56 गेंद का सामना किया और नाबाद 86 रन बनाए। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 153.57 का रहा।

करियर

कैसा रहा है धवन का IPL करियर?

धवन IPL के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 208 मैच खेले हैं और 35.38 की औसत 6,793 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.70 का रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 48 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है। धवन ने IPL में 5,000 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है। धवन ने अपना पहला IPL मुकाबला राजस्थान के खिलाफ 19 अप्रैल, 2008 को खेला था।

रिकॉर्ड

भारत के लिए IPL में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज 

अगर पारियों की बात करें तो धवन ने 206 पारियों में 50 बार 50+ का स्कोर बनाया है, वहीं कोहली ने 50 बार 50+ का स्कोर बनाने के लिए 216 पारियां खेली हैं। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा ने 41 बार IPL में 50+ का स्कोर बनाया है। सुरेश रैना ने 40 बार IPL में 50+ का स्कोर बनाया है, वहीं गौतम गंभीर ने 36 बार 50+ का स्कोर बनाया है।