NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट 
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट 
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 11, 2023
    06:58 pm
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट 
    जोफ्रा आर्चर ने IPL 2023 में केवल 5 मैच ही खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के शेष मैचों से जोफ्रा आर्चर के बाहर होने से मुंबई इंडियंस (MI) की तैयारियों को झटका लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, MI अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को वार्षिक अनुबंध देने के लिए तैयार है। IPL 2022 नीलामी में MI द्वारा 8 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद आर्चर ने 5 मैच खेले हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन्हें एशेज सीरीज और विश्व कप 2023 के लिए बुला लिया है।

    2/6

    आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 

    डेली मेल के अनुसार, फ्रेंचाइजी इस गेंदबाज पर अधिक नियंत्रण चाहती है और इसलिए उसने वार्षिक अनुबंध की पेशकश की है। सामान्य तौर पर यह उन्हें फ्रेंचाइजी के साथ रहने के लिए मजबूर कर सकता है। जानकारों की मानें तो इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए MI की अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) की आवश्यकता होगी। हालांकि, सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में ही सामने आई है। अभी तक आर्चर और फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

    3/6

    ECB के कदम से MI को लगा झटका 

    आर्चर पिछले तीन साल से कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं। IPL 2021 और IPL 2022 के अधिकांश मैच खेलने से चूकने के बावजूद MI ने उन्हें मोटी रकम देकर अनुबंधित किया था। हालांकि, MI के लिए हताशा की बात ये रही कि ECB ने एक और चोट के झटके के बाद आर्चर को घर वापस बुला लिया। ECB के इस कदम से MI के IPL 2023 की खिताब जीत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

    4/6

    आर्चर अभी भी ECB से अनुबंधित 

    यहां ध्यान देना आवश्यक है कि आर्चर अभी भी ECB के लिए एक केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी है। इसके चलते वह फिलहाल इस तरह के सौदे पर हस्ताक्षर नहीं कर पाएंगे। अगर यह गेंदबाज MI के साथ भविष्य में ऐसा कोई समझौता करता है तो उसे ECB के साथ अपने अनुबंध को छोड़ना होगा। MI फ्रेंचाइजी की दुनियाभर की 5 लीगों में टीमें हैं। इनमें IPL में MI, SA20 में MI केपटाउन, ILT20 में MI एमिरेट्स, WPL में MI है।

    5/6

    वार्षिक अनुबंध के पीछे क्या है मंशा? 

    MI फ्रेंचाइजी क्रिकेट में तेजी से अपने पैर पसार रही है। इसी के साथ वह खिलाड़ियों पर भी अधिक नियंत्रण स्थापित करना चाहती है। मंशा यही है कि खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए प्रत्येक लीग में खेलने के लिए उपलब्ध हों। हालांकि, BCCI की मौजूदा अनुबंध संरचना खिलाड़ियों उन्हें ऐसा करने से रोकती है। BCCI के अनुबंध में यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि खिलाड़ी भारत के लिए खेलते हुए दुनिया की किसी भी लीग में नहीं खेल सकते हैं।

    6/6

    केवल BCCI के पास अपने खिलाड़ियों को रोकने की ताकत 

    वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के कुछ सबसे बड़े सितारे पहले ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए केंद्रीय अनुबंधों का बहिष्कार कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी पहले से ही जोस बटलर और एलेक्स हेल्स जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय सितारों के लिए वार्षिक अनुबंध की पेशकश कर रही हैं। BCCI के पास IPL के कारण अपने सितारों को रोकने की वित्तीय ताकत हो सकती है, लेकिन जो खिलाड़ी IPL में नियमित नहीं हैं और राष्ट्रीय टीम में नहीं हैं, वे बाहर जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    जोफ्रा आर्चर
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: CSK ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर
    IPL 2023: CSK बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    MI बनाम RCB: नेहल वढेरा ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    MI बनाम RCB: सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: MI ने RCB को हराया, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची  इंडियन प्रीमियर लीग

    जोफ्रा आर्चर

    IPL 2023: MI के जोफ्रा आर्चर शेष मैचों से हुए बाहर, क्रिस जॉर्डन लेंगे उनकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    जोफ्रा आर्चर की चोट ने बढ़ाई MI की चिंता, शेष मैचों से बाहर होने का खतरा  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: 5 विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें, जानिए सभी के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: जोफ्रा आर्चर ने दूसरे टी-20 में चटकाए 3 विकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023 खेल सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: CSK ने DC को दिया 168 रन का लक्ष्य, मार्श-अक्षर की शानदार गेंदबाजी IPL 2023
    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    वनडे विश्व कप 2023 के लिए इन 8 टीमों को मिला सीधा प्रवेश, श्रीलंका-वेस्टइंडीज बाहर  वनडे क्रिकेट

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    CSK बनाम DC: मथीशा पथिराना ने सीजन में दूसरी बार झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: CSK ने DC को हराकर दर्ज की 7वीं जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल मार्श
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023