NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: घुटने की चोट से परेशान हैं धोनी, दर्द के बावजूद राजस्थान के खिलाफ खेले 
    अगली खबर
    IPL 2023: घुटने की चोट से परेशान हैं धोनी, दर्द के बावजूद राजस्थान के खिलाफ खेले 
    महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से परेशान चल रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: घुटने की चोट से परेशान हैं धोनी, दर्द के बावजूद राजस्थान के खिलाफ खेले 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 13, 2023
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का चोटों से नाता गहरा होता जा रहा है।

    चोट के कारण बेन स्टोक्स, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी और सिसंडा मगाला टीम से बाहर हो गए हैं और अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बड़ी खबर आई है। वह भी घुटने की चोट से परेशान हैं।

    टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी दर्द के बावजूद राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे।

    बयान

    स्टीफन फ्लेमिंग ने क्या दिया बयान?

    फ्लेमिंग ने RR के खिलाफ मैच के बाद कहा, "धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। जब वह रन के लिए दौड़ रहे थे तो आपने भी देखा होगा। इससे उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद वह लगातार खेल रहे हैं। उनकी फिटनेस शानदार रही है। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खुद को तैयार किया था। रांची में उन्होंने काफी अभ्यास किया था।"

    बता दें, RR के खिलाफ मैच में धोनी ने धमाकेदार पारी खेली थी।

    चोट

    चोट के बावजूद योद्धा की तरह खेले धोनी 

    घुटने में चोट होने के बावजूद धोनी RR के खिलाफ मैदान पर उतरे और एक योद्धा की तरह खेले। उन्होंने 17 गेंद का सामना किया और शानदार 32 रन बनाए।

    इस सीजन उन्होंने 3 पारियों में बल्लेबाजी की है और 214.81 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने इस दौरान 6 छक्के और 2 चौके लगाए हैं। चोट के बावजूद अभ्यास सत्र के दौरान यह खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते नजर आता है।

    कप्तानी

    CSK के लिए 200वें मैच में की कप्तानी 

    धोनी IPL के इतिहास में 1 टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 146 मैच में कप्तानी की है। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 140 मैच में कप्तानी की है।

    धोनी की कप्तानी में फ्रेंचाइजी साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में IPL की ट्रॉफी जीत चुकी है।

    चोट

    मगाला भी हुए टीम से बाहर 

    कोच फ्लेमिंग ने ये भी कहा कि टीम के तेज गेंदबाज मगाला को मैच में कैच लेते समय उंगली में चोट आ गई है। इस कारण वह अगले 2 हफ्ते तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।

    दीपक चाहर भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्हें भी अभी मैदान पर उतरने में समय लगेगा।

    स्टोक्स धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। अगर धोनी भी घुटने की चोट के कारण अगले मुकाबलों से बाहर होते हैं तो CSK की परेशानी बहुत बढ़ जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    IPL 2023

    SRH बनाम PBKS: राहुल त्रिपाठी ने जड़ा IPL करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े रोहित शर्मा

    महेंद्र सिंह धोनी

    टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण ऐसा रहा है वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, आंकड़ों समेत विस्तृत विश्लेषण क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी करेंगे तमिल सिनेमा में डेब्यू, लोकेश कनगराज की फिल्म में दिखेंगे- रिपोर्ट थलापति विजय
    भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, BCCI बना रहा है योजना भारतीय क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार किआ EV6

    क्रिकेट समाचार

    GT बनाम KKR: साई सुदर्शन ने बनाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: SRH ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों की बदौलत KKR ने रोका GT का विजयी रथ  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट में चौथी बार ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर  राशिद खान

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक  IPL 2023
    CSK बनाम GT: रुतुराज गायकवाड़ IPL करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023: तुषार देशपांडे बने पहले इम्पैक्ट प्लेयर, गुजरात में विलियमसन की जगह आए सुदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शुभमन गिल ने लगाया चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां शुभमन गिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025