NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड 
    महेंन्द्र सिंह धोनी इस सीजन आखिरी बार खेलते नजर आ सकते हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 28, 2023
    08:42 pm

    क्या है खबर?

    महेंद्र सिंह धोनी 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

    इस दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए संभवत: ये IPL का आखिरी सीजन हो सकता है। वह अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार खिताब दिला चुके हैं।

    इस सीजन वह कई बड़े रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकते हैं। ऐसे में आइए धोनी के उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रिकॉर्ड

    धोनी 5,000 रन बनाने के करीब 

    IPL में अब तक धोनी ने 39.19 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है और उन्होंने 23 अर्द्धशतक लगाए हैं। धोनी ने इस दौरान 135.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    वह 22 रन बनाते ही IPL में 5,000 रन पूरे कर लेंगे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी होंगे।

    IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 6,624 रन बनाए हैं।

    आंकड़े

    कप्तान के रूप में ये बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं धोनी 

    IPL 2022 में धोनी की जगह चेन्नई ने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। पहले हाफ में टीम असफल रही और एक बार फिर कप्तानी धोनी को दे दी गई।

    उन्होंने 196 मैचों में चेन्नई का नेतृत्व किया है। वह इस सीजन 200 मैचों में किसी भी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

    दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 143 मैचों में कप्तानी की है।

    रन

    कप्तान के तौर पर 5,000 रन पूरे कर सकते हैं धोनी 

    IPL में कप्तान के रूप में धोनी 4,556 रन बना चुके हैं। वह 4,500 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ 2 कप्तानों में से एक हैं। दूसरे कोहली हैं, जिन्होंने 4,881 रन बनाए हैं।

    धोनी 5,000 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले कप्तान बन सकते हैं। रोहित 3,674 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

    धोनी ने IPL में 39 स्टंप किए हैं और वह 40 स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर भी बन सकते हैं।

    छक्के

    धोनी ने चेन्नई के लिए लगाए हैं 199 छक्के 

    धोनी ने चेन्नई के लिए IPL में 199 छक्के लगाए हैं। वह अगर एक और छक्का लगा देते हैं तो चेन्नई के लिए 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 से ज्यादा छक्के 4 खिलाड़ी लगा चुके हैं।

    क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 239 और एबी डिविलियर्स ने 238 छक्के लगाए हैं। किरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए 223 छक्के और कोहली ने RCB के लिए 218 छक्के लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: जोस बटलर ने बनाए हैं एक सीजन में बाउंड्री से सर्वाधिक रन, जानिए अद्भुत आंकड़े जोस बटलर
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: पृथ्वी शॉ के लिए यह काफी बड़ा सीजन होगा- रिकी पोंटिंग पृथ्वी शॉ
    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    RR बनाम CSK: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी चुनी, रायुडू की हुई वापसी इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम CSK: जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: 1,000 वनडे खेलने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें अहम आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL 2022 से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, जडेजा बने नए कप्तान क्रिकेट समाचार
    IPL: CSK का कप्तान रहते हुए धोनी के आंकड़े कैसे रहे हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं धोनी इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    टेस्ट मैच के पांचों दिन साथ में बल्लेबाजी करने वाली पहली जोड़ी बने चंद्रपॉल और ब्रैथवेट क्रैग ब्रैथवेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं ये कीर्तिमान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में 3,000 रन और 450 विकेट लेने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर बने रविचंद्रन अश्विन
    1996 के बाद पहली बार भारत में पहली पारी में 200 से कम पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025