NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े 
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 30, 2023 | 01:57 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े 
    मोहम्मद शमी पर्पल कैप जीतने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताबी जीत हासिल कर ली। इस सीजन में GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही शमी 'पर्पल कैप' पर कब्जा जमाने में सफल रहे। आइए शमी के इस सीजन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    इस सीजन में कैसा रहा शमी का प्रदर्शन? 

    IPL 2023 की मेगा नीलामी में GT फ्रेंचाइजी ने शमी को 6.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपने दल में शामिल किया था। हाल के दिनों में उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन किया है। वह पावरप्ले के अलावा डेथ ओवर्स में भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इस सीजन उन्होंने 17 मैचों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट हासिल किए हैं। इस सीजन उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं।

    इस सीजन शमी ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    शमी इस सीजन में सबसे अधिक 'डॉट बॉल' फेंकने वाले गेंदबाज भी रहे। उन्होंने इस सीजन में कुल 192 ऐसी गेंदें फेंकी जिन पर बल्लेबाज कोई रन नहीं बना पाए। ओवरऑल IPL रिकॉर्ड्स के मामले में वह पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में शमी से आगे अब तेज गेंदबाज डेल स्टेन (219, 2013), प्रसिद्ध कृष्णा (202, 2022), मिचेल जॉनसन (196, 2013) और लसिथ मलिंगा (195, 2011) हैं।

    शमी पर्पल कैप पर कब्जा जमाने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी 

    शमी को पर्पल कैप जीतने वाले सिर्फ सातवें भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल हुआ है। उनसे पहले अब तक आरपी सिंह (2009), प्रज्ञान ओझा (2010), मोहित शर्मा (2014), भुवनेश्वर कुमार (2016 और 2017), हर्षल पटेल (2021) और युजवेंद्र चहल (2022) भी इस प्रतिष्ठित समूह का हिस्सा रहे हैं। शमी ने अपने IPL करियर में सबसे ज्यादा विकेट इसी सीजन में लिए हैं। इससे कम विकेट उन्होंने IPL 2020 और IPL 2022 (20-20) में लिए थे।

    कैसा रहा है शमी के IPL करियर? 

    32 साल के शमी 2013 से दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग में हिस्सा ले रहे हैं। शमी अब तक लीग में 4 टीमों की ओर से खेल चुके हैं। अब तक 110 IPL मैचों में शमी ने 26.80 की गेंदबाजी औसत और 8.44 की इकॉनमी रेट से 127 विकेट अपने नाम किए हैं। शमी ने में 404.2 ओवर (2,420 गेंद) गेंदबाजी करते हुए 3,404 रन दिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    गुजरात टाइटंस
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    मोहम्मद शमी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023 फाइनल: GT बनाम CSK मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण गुजरात टाइटंस
    IPL 2023 फाइनल: CSK ने GT को हराकर जीता अपना 5वां खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात टाइटंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: डेवोन कॉनवे ने CSK के लिए एक सीजन में बनाए दूसरे सबसे अधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: तुषार देशपांडे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक सीजन में लुटाए सबसे ज्यादा रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने साई सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस ने बनाया IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 30+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: CSK को मिला  संशोधित लक्ष्य, अब 15 ओवर में बनाने होंगे 171 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: फाइनल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: साई सुदर्शन ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  साई सुदर्शन

    IPL 2023

    IPL 2023 फाइनल: GT ने CSK को दिया 215 रनों का लक्ष्य, सुदर्शन की शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में हर दूसरे साल हुआ अजीब संयोग, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही बनी विजेता इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में अब तक लग चुके हैं 1,105 छक्के, 20वें ओवर में लगे सबसे अधिक इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 फाइनल: रिद्धिमान साहा ने CSK के खिलाफ 36 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कसी कमर, जमकर बहाया पसीना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023: मोहम्मद शमी के पास फाइनल में होगा इतिहास रचने का मौका, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद शमी
    IPL: 11 फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे एमएस धोनी, बना सकते कई अन्य रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग

    मोहम्मद शमी

    IPL 2023: मोहम्मद शमी और दीपक चाहर का पावरप्ले में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT के 3 गेंदबाज अब तक चटका चुके हैं 79 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023