NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम GT: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    MI बनाम GT: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    MI बनाम GT: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 12, 2023
    09:59 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 57वें मैच में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार शतक (103*) लगाया है।

    यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने महज 49 गेंदों में पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने विष्णु विनोद के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

    आइए सूर्यकुमार की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी और साझेदारी 

    सूर्यकुमार ने साथी खिलाड़ी विष्णु के साथ मिलकर एक बार टीम को शानदार शुरुआत देते हुए सम्मानजनक स्कोर की नींव रखी।

    उन्होंने पारी में 210.20 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में शानदार 103* रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के भी जमाए।

    सूर्यकुमार ने चौथे विकेट के लिए विष्णु (30) के साथ 42 गेंद में 65 रन की अहम साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत किया।

    रिपोर्ट

    MI के लिए शतक जमाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने सूर्यकुमार, जबरदस्त चल रहा है सीजन 

    सूर्यकुमार MI के लिए शतक जमाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार से पहले सनथ जयसूर्या (2008), सचिन तेंदुलकर (2011), रोहित शर्मा (2012) और लेंडन सिमंस (2014) यह कारनामा कर चुके हैं।

    इस सीजन में सूर्यकुमार का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। वह 12 मैचों में अब तक 43.55 की औसत और 190.83 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्लेबाज से 52 चौके और 24 छक्के भी निकले हैं।

    रिपोर्ट

    सूर्यकुमार ने IPL में MI के लिए बनाया तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 

    सूर्यकुमार की यह पारी IPL में MI के लिए तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

    इस मामले में उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में ही कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 100* रन की पारी खेली थी।

    जयसूर्या (114* बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 2008, मुंबई) और रोहित (109* बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 2012, कोलकाता) MI के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दो अन्य बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    GT के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार अपनी शतकीय पारी के बाद IPL में GT के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मैच से पहले CSK के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने GT के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी।

    रिपोर्ट

    कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर? 

    सूर्यकुमार का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने लीग में अब तक 135 मैच खेले हैं।

    इस दौरान उन्होंने 120 पारियों में 31.23 की औसत और 142.99 की स्ट्राइक रेट से 3,123 रन बना लिए हैं।

    उन्होंने अपने IPL करियर में 21 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 336 चौके और 108 छक्के भी जमाए हैं।

    उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ अपने पिछले मैच में 3,000 रन और 100 छक्के भी पूरे किए थे।

    रिपोर्ट

    MI ने GT को दिया 219 रन का लक्ष्य

    सूर्यकुमार की शतक के दम पर MI ने GT को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाया।

    कप्तान रोहित शर्मा (29) और ईशान किशन (31) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए थे।

    उसके बाद सूर्यकुमार ने विष्णु विनोद (30) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर अल्लू अर्जुन
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना श्रेयस अय्यर
    सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्वाइंट वाले भारतीय विराट कोहली
    ICC रैंकिंग: विराट कोहली को वनडे में हुआ फायदा, टी-20 में सूर्यकुमार ने बनाया नया कीर्तिमान ICC रैंकिंग
    सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    RR बनाम SRH: युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  युजवेंद्र चहल
    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    गुजरात टाइटंस

     IPL 2023: GT ने MI को दिया 208 का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उम्दा पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नूर अहमद ने MI के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  नूर अहमद
    IPL 2023: GT ने MI को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR के खिलाफ मैच के बाद बुरी तरह से टूट चुका है यश दयाल का परिवार यश दयाल

    रोहित शर्मा

    वनडे विश्व कप में 3 स्पिनर्स उतार सकता है भारत, रोहित शर्मा ने किया खुलासा  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    घरेलू वनडे में चौथी बार 120 से कम पर सिमटा भारत, रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025