NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI ने सूर्यकुमार के शतक की बदौलत GT को दिया 219 रन का लक्ष्य 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI ने सूर्यकुमार के शतक की बदौलत GT को दिया 219 रन का लक्ष्य 
    सूर्यकुमार यादव और विष्णु विनोद ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI ने सूर्यकुमार के शतक की बदौलत GT को दिया 219 रन का लक्ष्य 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 12, 2023
    09:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 57वें मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने हैं।

    MI ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए।

    टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 103* रन बनाए। दूसरी तरफ GT की ओर से राशिद खान ने 4 विकेट लिए।

    आइए MI टीम की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    पावरप्ले में ऐसा रहा MI का प्रदर्शन 

    MI के लिए पावरप्ले का खेल काफी शानदार रहा। पहले 6 ओवर में टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए थे।

    MI के कप्तान रोहित शर्मा आज अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने पावरप्ले के दौरान 17 गेंदों में 29 रन ठोक दिए थे।

    रोहित के जोड़ीदार और दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने इस दौरान 19 गेंदों में 31 रन बनाए।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही MI की बल्लेबाजी 

    MI टीम पावरप्ले के अगले ही ओवर में लड़खड़ाती हुई नजर आई। पारी के 7वें ओवर में रोहित और ईशान दोनों आउट होकर चलते बने। कुछ देर बात ही निहाल वढेरा (15) आउट हो गए।

    विकेटों की पतझड़ के बीच सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए विष्णु विनोद के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

    विष्णु ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 30 रन बनाए।

    रिपोर्ट

    रोहित के MI के लिए IPL में पूरे किए 200 छक्के  

    मैच में रोहित ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए MI की ओर से IPL में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए।

    रोहित एक टीम की ओर से छठे सबसे अधिक छक्के जमाने वाले बल्लेबाज हैं।

    IPL में एक टीम की ओर से सबसे अधिक छक्के जमाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (239 RCB) के नाम दर्ज है।

    उनके बाद एबी डिविलियर्स (238 RCB), विराट कोहली (229 RCB), किरोन पोलार्ड (223 MI) और महेंद्र सिंह धोनी (209 CSK) का नंबर है।

    रिपोर्ट

    सूर्यकुमार ने जड़ा पहला IPL शतक 

    शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद MI को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का सबसे बड़ा श्रेय सूर्यकुमार को ही जाता है।

    उन्होंने 210.20 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 11 चौकों और 6 छक्कों के सहारे 103* रन बनाए।

    यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा और इसे उन्होंने 49 गेंद में ही पूरा कर लिया।

    सूर्यकुमार इस सीजन में शानदार लय के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 4 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही GT की गेंदबाजी, राशिद ने बचाई लाज 

    इस मुकाबले में GT की गेंदबाजी के सबसे बड़े स्टार राशिद ही रहे। राशिद ने MI के टॉप ऑर्डर के धराशाई करते हुए टीम की मैच में वापसी कराई थी।

    हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से उचित सहयोग नहीं मिला। राशिद ने 4 ओवर के स्पैल में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.50 की रही।

    तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS ने KKR को दिया 180 रन का लक्ष्य, धवन ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम PBKS: शिखर धवन IPL में 50 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शिखर धवन
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने PBKS के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती
    IPL 2023: KKR ने आखिरी गेंद पर PBKS को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े संजू सैमसन
    IPL 2023: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    RR बनाम SRH: युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  युजवेंद्र चहल

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम MI: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े   शुभमन गिल
     IPL 2023: GT ने MI को दिया 208 का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उम्दा पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नूर अहमद ने MI के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  नूर अहमद
    IPL 2023: GT ने MI को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025