Page Loader
RCB बनाम DC: मनीष पांडे ने लगाया अपना 22वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
मनीष पांडे ने खेली 50 रन की पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

RCB बनाम DC: मनीष पांडे ने लगाया अपना 22वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

Apr 15, 2023
09:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के मनीष पांडे ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ अर्धशतक (50) लगाया है। यह उनके IPL करियर का 22वां अर्धशतक है। इसके साथ ही मौजूदा सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक है। उनकी संघर्षपूर्ण पारी के बावजूद LSG को मैच में 23 रन से हार झेलनी पड़ी है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही पांडे की अर्धशतकीय पारी 

DC ने जब लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, तब पांडे बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभालने का प्रयास किया और 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। संघर्षपूर्ण पारी खेल रहे पांडे 38 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

IPL 2023 

IPL 2023 में पांडे का प्रदर्शन 

IPL 2023 में पांडे ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें 25.33 की औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए हैं। पांडे इस सीजन में अपने पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के विरुद्ध उस मैच में पहली गेंद पर ही LBW हो गए थे। इसके बाद अपने दूसरे मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 26 रन बनाए थे।

करियर 

कैसा रहा है पांडे का IPL करियर?

पांडे ने 2008 में अपना IPL डेब्यू किया था। लगभग डेढ़ दशक लम्बे IPL करियर में उन्होंने 163 मैचों में लगभग 30 की औसत और 121.73 की स्ट्राइक रेट से 3,724 रन बना लिए हैं। इस बीच वह 1 शतक और 22 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह इस लीग में फिलहाल 16वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दिलचस्प रूप से पांडे IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

लेखा-जोखा 

DC को मैच नहीं जिता सके पांडे 

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में बाद 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। RCB से विराट कोहली ने 34 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। जवाब में DC की टीम पांडे के अर्धशतक के बावजूद 151/9 का स्कोर ही बना सकी। RCB से विजयकुमार वैशाक ने 20 रन देते हुए 3 विकेट लिए और जीत में अहम भूमिका निभाई।