Page Loader
PBKS बनाम MI: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 82 रन की शानदार पारी, जानिए उनके आंकड़े 
लियाम लिविंगस्टोन ने IPL करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@PunjabKingsIPL)

PBKS बनाम MI: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 82 रन की शानदार पारी, जानिए उनके आंकड़े 

May 03, 2023
09:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 45वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली है। यह उनके मौजूदा सीजन का पहला और IPL करियर का 5वां अर्धशतक है। लिविंगस्टोन ने आक्रामक क्रिकेट खेली और MI के गेंदबाजों की खूब खबर ली। वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही लिविंगस्टोन की पारी? 

लिविंगस्टोन जब बल्लेबाजी करने आए तो टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए जितेश शर्मा के साथ सिर्फ 53 गेंद में 119 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने सिर्फ 42 गेंद में 82 रन बना दिए। ये उनके IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 195.24 की रही। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को लगातार 3 छक्के भी जड़े।

करियर

कैसा रहा है लिविंगस्टोन का IPL करियर?

लिविंगस्टोन ने अपना पहला IPL मैच साल 2019 में खेला था। उन्होंने अब तक 28 मैच खेले हैं और 29.42 की औसत से 706 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 166.12 की रही है। वह 5 अर्धशतक लगा चुके हैं और 82 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने अपने IPL करियर में 425 गेंद का सामना किया है। लिविंगस्टोन ने इस धमाकेदार पारी के दौरान 50 छक्के भी पूरे किए। उनके नाम 48 चौके हैं।

पारी

कैसी रही PBKS की पारी?

PBKS ने MI के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हर निर्धारित 20 ओवरों के बाद 214/3 का स्कोर बनाया। MI से पीयूष चावला ने 2 विकेट झटके। उनको छोड़कर और कोई भी गेंदबाज मैच में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS की खराब शुरुआत रही और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 13 के टीम स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया।