NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कौन हैं PBKS के अथर्व तायडे, जिन्होंने LSG के खिलाफ अर्धशतक लगाया?
    अगली खबर
    IPL 2023: कौन हैं PBKS के अथर्व तायडे, जिन्होंने LSG के खिलाफ अर्धशतक लगाया?
    अथर्व तायडे ने लगाया था अपना पहला अर्धशतक (तस्वीर:ट्विटर/@PunjabKingsIPL)

    IPL 2023: कौन हैं PBKS के अथर्व तायडे, जिन्होंने LSG के खिलाफ अर्धशतक लगाया?

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 29, 2023
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    बीते शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा बल्लेबाज अथर्व तायडे ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी (66) खेली।

    23 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

    यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक है। दुर्भाग्यवश उनकी इस पारी के बावजूद PBKS को उस मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

    आइए तायडे के बारे में जानते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही तायडे की अर्धशतकीय पारी 

    जीत के लिए मिले 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब PBKS ने 3 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया था, तब तायडे बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।

    अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने सिकंदर रजा के साथ मिलकर 47 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की थी।

    जानकारी

    PBKS को 56 रन से मिली शिकस्त 

    मोहाली में हुए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स (54) और मार्कस स्टोइनिस (72) के अर्धशतकों की मदद से 257/5 का स्कोर बनाया। जवाब में PBKS की टीम तायडे के अर्धशतक के बावजूद 201 रन बनाकर 19.5 ओवर में ऑलआउट हुई।

    नीलामी 

    नीलामी में PBKS ने तायडे को 20 लाख रुपये में खरीदा था 

    तायडे को IPL 2022 की नीलामी में PBKS ने 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था। हालांकि, उन्हें पिछले सीजन में बेंच पर ही बैठना पड़ा था।

    उन्होंने मौजूदा सीजन में LSG के खिलाफ ही अपना IPL डेब्यू किया था।

    अपने पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके थे। उन्होंने अब तक 4 पारियों में 24.75 की औसत और 170.69 की दमदार स्ट्राइक रेट से 99 रन बना लिए हैं।

    कूच विहार 

    युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड की बराबरी करके चर्चा में आए थे तायडे 

    तायडे का जन्म 26 अप्रैल, 2000 को महाराष्ट्र के अकोला में हुआ। उन्होंने 2018 में खेली गई कूच विहार ट्रॉफी के फाइनल में तिहरा शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

    उन्होंने विदर्भ से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ 320 रन की पारी खेली थी।

    वह पूर्व दिग्गज युवराज सिंह (358 रन) के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में तिहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए थे।

    घरेलू करियर

    विदर्भ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तायडे 

    तायडे ने सितंबर 2018 में बड़ौदा के खिलाफ अपने लिस्ट-A करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 24 लिस्ट-A मैचों में 34.45 की औसत से 758 रन बना लिए हैं।

    उन्होंने अब तक 15 फर्स्ट-क्लास मैच खेल लिए हैं, जिसमें 42.23 की औसत से 887 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। इनके अलावा 34 टी-20 मैचों में उन्होंने 840 रन बना लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल

    इंडियन प्रीमियर लीग

     IPL 2023: GT ने MI को दिया 208 का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उम्दा पारी  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: नूर अहमद ने MI के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  नूर अहमद
    IPL 2023: GT ने MI को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: RCB बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2023

    IPL 2023

    GT बनाम MI: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े   शुभमन गिल
    IPL 2023: RR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सिराज के खिलाफ पॉवरप्ले में एक भी छक्का नहीं लगा पाए बल्लेबाज, जानिए आंकड़े  मोहम्मद सिराज
    जोफ्रा आर्चर की चोट ने बढ़ाई MI की चिंता, शेष मैचों से बाहर होने का खतरा  जोफ्रा आर्चर

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: DC ने SRH को दिया 145 का लक्ष्य, सुंदर-भुवनेश्वर ने की उम्दा गेंदबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने SRH को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया टी-20 करियर का पहला शतक, वनडे टीम में मिला मौका न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 154 रन का लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025