NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: आंकड़ों में जानिए CSK का इस सीजन का प्रदर्शन 
    अगली खबर
    IPL 2023: आंकड़ों में जानिए CSK का इस सीजन का प्रदर्शन 
    CSK ने 5वीं बार जीता खिताब (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: आंकड़ों में जानिए CSK का इस सीजन का प्रदर्शन 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 31, 2023
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का खिताब जीतने में सफल हुई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में CSK ने गुजरात टाइटंस (GT) को डक वर्थ लुईस (DLS) की बदौलत 5 विकेट से हराया था।

    इसके साथ ही CSK अब लीग इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है।

    इस बीच CSK के प्रदर्शन पर आंकड़ों के जरिए नजर डालते हैं।

    बराबरी 

    CSK ने खेला 10वां IPL फाइनल 

    CSK ने अपने 5वें IPL खिताब पर कब्जा करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) की बराबरी की है।

    बता दें, CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में ट्रॉफी जीती थी।

    IPL 2023 के क्वालिफायर-1 में GT को हराकर CSK अपने 10वें IPL फाइनल (2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2018, 2019, 2021 और 2023) में पहुंची थी।

    दूसरी तरफ MI ने 6 IPL फाइनल खेले हैं, कोई भी अन्य टीम 3 बार से अधिक फाइनल में नहीं पहुंची है।

    बल्लेबाजी 

    कॉनवे ने बनाए सर्वाधिक रन 

    IPL में CSK के लिए डेवोन कॉनवे ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

    उन्होंने 16 मैचों में 51.69 की उम्दा औसत और 139.70 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 92* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 अर्धशतक भी अपने नाम किए। वह तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

    इस बार उनसे सबसे ज्यादा रन सिर्फ शुभमन गिल (890) और फाफ डु प्लेसिस (730) ने बनाए।

    गेंदबाजी 

    देशपांडे और जडेजा ने लिए सर्वाधिक विकेट 

    तुषार देशपांडे ने IPL 2023 में 26.85 की औसत से 21 विकेट लिए। वह इस सीजन में CSK की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

    वह चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। हालांकि, उनका इकॉनमी रेट 9.92 रहा।

    दूसरी तरफ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस बार 21.55 की औसत और 7.56 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 3 विकेट रहा।

    दूबे 

    दूबे ने लगाए दूसरे सर्वाधिक छक्के 

    शिवम दूबे ने इस सीजन 16 मैचों में 38.00 की औसत से 418 रन बनाए। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा। इस बीच उन्होंने 52 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक भी जमाए। इस सीजन उनके बल्ले से 12 चौके और 35 छक्के निकले।

    वह इस बार दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    केवल RCB के फाफ डु प्लेसिस उनसे आगे थे, जिन्होंने सर्वाधिक 36 छक्के लगाए।

    सीजन 

    कॉनवे ने एक सीजन में बनाए CSK से दूसरे सर्वाधिक रन 

    कॉनवे (672) एक सीजन में CSK की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    IPL 2013 में माइकल हसी ने 732 रन बनाए थे, जो CSK की ओर से एक सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है।

    कॉनवे ने रुतुराज गायकवाड़ (635) का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2021 में 635 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप जीती थी।

    विशेष रूप से CSK ने KKR को हराकर उस सीजन में भी खिताब जीता था।

    साझेदारी 

    गायकवाड़ और कॉनवे ने साझेदारी में किया कमाल 

    गायकवाड़ और कॉनवे ने IPL 2023 में साझेदारी में 849 रन जोड़े हैं, यह 800 रन के आंकड़े को छूने वाली केवल दूसरी जोड़ी बनी थी।

    CSK की ये सलामी जोड़ी RCB के डु प्लेसिस और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी से ही पीछे हैं, जिन्होंने सीजन में एक साथ 939 रन जोड़े।

    गायकवाड़ और कॉनवे ने सलामी जोड़ी के रूप में 55 से अधिक की औसत के साथ सीजन समाप्त किया।

    डेथ ओवर्स 

    डेथ ओवर्स में मथीशा पथिराना ने चटकाए सर्वाधिक विकेट 

    CSK के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने फ्रैंचाइजी को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    इस सीजन उन्होंने 12 मैच में 19 विकेट झटके हैं। उन्होंने 19.53 की शानदार औसत से गेंदबाजी की है। उन्होंने डेथ ओवर्स में 8.04 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए, जो इस चरण में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक है।

    डेथ ओवर्स में पथिराना के बाद मोहित शर्मा ने 13 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL इतिहास में CSK ने जीते हैं 4 खिताब, जानिए कब-कब चैंपियन बनी टीम  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL फाइनल में डेविड वार्नर ने बतौर कप्तान बनाया है सर्वाधिक स्कोर, जानिए आंकड़े डेविड वार्नर
    IPL 2023: मोहम्मद शमी और दीपक चाहर का पावरप्ले में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  मोहम्मद शमी
    IPL 2023 फाइनल: शुभमन गिल के निशाने पर होंगे विराट कोहली के ये 2 बड़े रिकॉर्ड विराट कोहली

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL फाइनल में शेन वॉटसन ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, देखिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: उमरान मलिक ने की सबसे खराब इकॉनमी से गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहित शर्मा ने GT की ओर से की शानदार वापसी, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: CSK को खिताबी मुकाबले में शिवम दुबे से होगी उम्मीदें, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे धोनी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 में अब तक लग चुके हैं 1,105 छक्के, 20वें ओवर में लगे सबसे अधिक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में हर दूसरे साल हुआ अजीब संयोग, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही बनी विजेता इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: रिद्धिमान साहा ने CSK के खिलाफ 36 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025