NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शिखर धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2023: शिखर धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    IPL 2023 में अच्छा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: शिखर धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    May 12, 2023
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 59वें मैच में शनिवार (13 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होना है।

    PBKS ने अब तक 11 में से 5 मैच जीते हुए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसके बचे हुए 3 मैच काफी अहम रहने वाले हैं।

    ऐसे में PBKS अपने कप्तान शिखर धवन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

    इस बीच धवन के DC के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    IPL करियर 

    IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धवन 

    धवन IPL में विराट कोहली (7,044) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    PBKS के मौजूदा कप्तान ने अब तक 214 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.83 की औसत से 6,593 रन बना लिए हैं। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 127.15 की रही है।

    वह लीग में 2 शतक और 50 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 748 चौके और 146 छक्के जमाए हैं।

    बनाम DC 

    धवन ने DC के खिलाफ लगभग 35 की औसत से बनाए हैं रन 

    धवन ने DC के खिलाफ अब तक 17 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 34.38 की औसत और 139.95 की स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। इस बीच वह 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    DC के खिलाफ धवन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 92 रन रहा है, जो उन्होंने IPL 2018 के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में बनाया था।

    DC के विरुद्ध अपनी आखिरी पारी में वह महज 19 रन ही बना पाए थे।

    गेंदबाज 

    DC के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धवन का प्रदर्शन 

    धवन ने इशांत शर्मा के खिलाफ 28 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाए हैं। इस बीच अनुभवी इशांत ने 1 बार उन्हें आउट किया है।

    धवन ने कुलदीप यादव के विरुद्ध 37 गेंदों में 34 रन बनाए हैं। भारतीय चाइनामैन गेंदबाज ने उन्हें इस लीग में 2 बार आउट भी किया है।

    धवन ने अक्षर पटेल के खिलाफ 14 गेंदों में 14 रन बनाए हैं। इस बीच वह आउट नहीं हुए हैं।

    IPL 2023 

    मौजूदा सीजन में धवन का प्रदर्शन 

    धवन ने मौजूदा सीजन में PBKS के लिए 58.16 की औसत और 143.62 की स्ट्राइक रेट के साथ 349 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 56 गेंद में नाबाद 86 रन की पारी खेली थी।

    इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक (99*) लगाया था।

    इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 57 रन की पारी खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिखर धवन
    दिल्ली कैपिटल्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025

    शिखर धवन

    पहला वनडे: भारत ने बांग्लादेश को दिया 187 रनों का लक्ष्य, शाकिब ने लिए 5 विकेट केएल राहुल
    जन्मदिन विशेष: शिखर धवन फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान कार्डियो एक्सरसाइज
    बांग्लादेश बनाम भारत: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम भारत: ईशान किशन ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया ईशान किशन

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: DC ने SRH को दिया 145 का लक्ष्य, सुंदर-भुवनेश्वर ने की उम्दा गेंदबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम DC: वाशिंगटन सुंदर ने झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने SRH को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: इशांत शर्मा को पिछले साल किसी ने नहीं खरीदा, 717 दिन बाद की धमाकेदार वापसी IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    GT बनाम LSG: मोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकडे़ लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 215 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम SRH: जोस बटलर 5 रन से शतक से चूके, जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक जोस बटलर
    IPL 2023: संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े संजू सैमसन

    IPL 2023

    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: KKR के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: सुनील नरेन 450 टी-20 मुकाबले खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    IPL 2023: PBKS ने KKR को दिया 180 रन का लक्ष्य, धवन ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025