NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक
    खेलकूद

    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक

    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक
    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 01, 2023, 12:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक
    गुजरात ने इससे पूर्व IPL 2022 चेन्नई को दोनों मैचों में हराया था (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात जायंट्स (GT) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ अपने जीत के क्रम को जारी रखा है। यह गुजरात की चेन्नई पर तीन मैचों में तीसरी जीत है। गुजरात ने IPL 2022 में खेले गए दोनों मैचों में चेन्नई को हराया था। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    गुजरात ने ऐसे जीता मुकाबला 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। चेन्नई से रुतुराज गायकवाड़ (92) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 'प्लेयर ऑफ द मैच' राशिद खान ने 2 विकेट लिए। 179 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी गुजरात ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। चेन्नई के लिए राजवर्धन ने 3 विकेट लिए।

    गुजरात ने आक्रामक अंदाज में किया लक्ष्य का पीछा 

    गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में ही तेजी से रन बटोरे। पावरप्ले के दौरान ही टीम ने 65 रन बना लिए थे। पहले विकेट के लिए युवा गिल और रिद्धिमान साहा (25) के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। दूसरे विकेट के लिए गिल और साईं सुदर्शन (22) के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। अंत में विजय शंकर (27) और राशिद खान (10*) ने मैच में रोमांच पैदा किया।

    गिल का 15वां IPL अर्धशतक 

    इस मुकाबले में गुजरात के जीत के सबसे बड़े नायक सलामी बल्लेबाज गिल रहे। उन्होंने 175.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में तेजी से 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी जमाए। यह उनके IPL करियर का 15वां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने केवल 30 गेंदों में ही पूरा कर लिया। गिल गुजरात के लिए अब तक 16 मैचों में 546 रन बना चुके हैं।

    ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी 

    चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले के दौरान ही टीम ने डेवोन कॉनवे (1) और मोईन अली (23) के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। एक छोर पर मजबूती से टिकते हुए रुतुराज ने लगातार रन बनाते हुए टीम को आगे बढ़ाया। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। बेन स्टोक्स (7), अंबाती रायडू (12), शिवम दुबे (19) और रविंद्र जडेजा (1) कमाल नहीं दिखा सके। अंत में धोनी ने 7 गेंद में 14 रन बनाए।

    IPL में सबसे उम्रदराज विकेटकीपर बने धोनी 

    धोनी IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज विकेटकीपर बन गए हैं। शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ मैच खेलते समय उनकी उम्र 41 साल और 267 दिन की रही। उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट (41 साल और 185 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    गायकवाड़ ने खेली बेहतरीन पारी, दूसरा शतक जमाने से चूके 

    गायकवाड़ ने 184.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 92 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के भी जड़े। यह उनके IPL करियर का 11वां अर्धशतक रहा। वह दुर्भाग्यशाली रहे जो लीग में अपना दूसरा शतक जमाने से चूक गए। लीग में अपना सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद) जमाते हुए उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की। गायकवाड़ ने 8वीं बार चेन्नई के लिए 70 या उससे अधिक रनों की पारी खेली।

    फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए केन विलियमसन 

    कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। गायकवाड़ के एक दनदनाते शॉट को बाउंड्री लाइन पर रोकने के प्रयास में अपने घुटने में चोट लगवा बैठे। फिलहाल विलियमसन की चोट को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। इतना जरूर है कि अगर उनकी चोट गंभीर होती है तो यह गुजरात के लिए चिंता की बात होगी।

    गुजरात के लिए सबसे अधिक रन अब गिल के, शमी के IPL में 100 विकेट पूरे

    शमी (101) ने इस मुकाबले के दौरान IPL में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 8वें भारतीय तेज गेंदबाज बने। राशिद खान (114) IPL के 13वें संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की बराबरी हासिल कर ली। गिल (546) गुजरात टीम के लिए IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हार्दिक पांड्या (495) को पीछे छोड़ा।

    चेन्नई के लिए धोनी के 200 छक्के पूरे

    गायकवाड़ (1,299) IPL में 37 पारियों बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर (1,271) को पीछे छोड़ा। गायकवाड़ IPL के ओपनिंग मैच में तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे ब्रेंडन मैकुलम (158*) और रोहित शर्मा (98*) हैं। धोनी ने IPL में चेन्नई की ओर से 200 छक्के भी पूरे कर लिए। धोनी एक फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    रुतुराज गायकवाड़

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: तुषार देशपांडे बने पहले इम्पैक्ट प्लेयर, गुजरात में विलियमसन की जगह आए सुदर्शन  IPL 2023
    CSK बनाम GT: रुतुराज गायकवाड़ IPL करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक  IPL 2023
    IPL: मोहम्मद शमी ने पूरे किए 100 विकेट, ऐसा करने वाले 8वें भारतीय तेज गेंदबाज बने मोहम्मद शमी

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: तबरेज शम्सी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    IPL 2023: आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर चुका है 55 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: शुभमन गिल ने लगाया चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां शुभमन गिल
    राजवर्धन हंगरगेकर ने किया IPL डेब्यू, जानिए कैसा रहा अब तक का उनका सफर राजवर्धन हंगरगेकर
    IPL 2023: GT ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर चुका है 18 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रुतुराज गायकवाड़

    IPL 2023: रुतुराज गायकवाड़ ने GT के खिलाफ बनाए 92 रन, हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां IPL 2023
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रुतुराज गायकवाड़ हुए चोटिल, पूरी टी-20 सीरीज से बाहर- रिपोर्ट भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म लगातार जारी रणजी ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2022: रुतुराज गायकवाड़ ने फिर जड़ा शतक, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स विजय हजारे ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023