NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / CSK बनाम PBKS: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    CSK बनाम PBKS: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    डेवोन कॉनवे ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    CSK बनाम PBKS: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 30, 2023
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 41वें मैच में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया।

    यह उनके IPL करियर का 8वां और इस सीजन का 5वां अर्धशतक रहा। इसे उन्होंने महज 30 गेंद में पूरा किया।

    कॉनवे ने मैच की शुरुआत से ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार करना शुरू कर दिया था।

    आइए कॉनवे की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही कॉनवे की पारी और साझेदारी 

    कॉनवे ने सलामी जोड़ीदार रुतुराज गायकवाड़ (37) के साथ टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई।

    इसी स्कोर पर सिकंदर रजा ने गायकवाड़ को स्टम्प आउट करा दिया। इसके बाद भी कॉनवे ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और टीम के लिए बड़े स्कोर का रास्ता खोला।

    उन्होंने 176.92 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 92* रन बनाए। इसमें उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का भी जमाया।

    रिपोर्ट

    ऐसा रहा है कॉनवे का IPL करियर 

    कॉनवे ने IPL में अब तक 16 मैच में 51.23 की औसत और 144.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 666 रन बनाए हैं।

    इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 92* रन का है, जो इसकी मैच में आया है। इस सीजन में वह अब तक 9 मैच में ही 414 रन बना चुके हैं।

    इससे पूर्व उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ भी अर्धशतक जमाए थे।

    रिपोर्ट

    कॉनवे टी-20 में सबसे तेज 5,000 रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज 

    अपनी इस पारी के दौरान कॉनवे ने टी-20 क्रिकेट में 5,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज यह आंकड़ा छूने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज हैं।

    इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 132 मैच में यह आंकड़ा छुआ था।

    इसी तरह दूसरे नंबर पर काबिज भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 142, कॉनवे और शॉन मार्श ने 144-144 और पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने 145 मैच में यह आंकड़ा छुआ था।

    रिपोर्ट

    CSK ने खड़ा किया विशाल स्कोर 

    PBKS के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और कॉनवे के बीच 58 गेंदों में 86 रन की शानदार साझेदारी हुई।

    गायकवाड़ 119.35 की स्ट्राइक रेट से 31 गेंद में 37 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डेवोन कॉनवे
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    डेवोन कॉनवे

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   IPL 2023
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम RCB: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने RCB को दिया 227 का लक्ष्य, कॉनवे-दूबे ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: शिवम दूबे ने 25 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े   ग्लेन मैक्सवेल

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: PBKS को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटी GT, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: IPL 2023: KKR के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR ने RCB को दिया 201 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR ने RCB को सीजन में दूसरी बार हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने RCB के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025