NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK ने PBKS को दिया 201 का लक्ष्य, कॉनवे ने खेली शानदार पारी 
    अगली खबर
    IPL 2023: CSK ने PBKS को दिया 201 का लक्ष्य, कॉनवे ने खेली शानदार पारी 
    रुतुराज गायकवाड़ ने बनाए 37 रन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: CSK ने PBKS को दिया 201 का लक्ष्य, कॉनवे ने खेली शानदार पारी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2023
    05:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 200/4 का स्कोर बनाया है।

    CSK से डेवोन कॉनवे ने शानदार अर्धशतक (92*) लगाया है। उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 37 रन की उपयोगी पारी खेली है।

    दूसरी ओर PBKS से 4 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट चटकाए।

    CSK की पारी पर नजर डालते हैं।

    पॉवरप्ले 

    CSK ने की अच्छी शुरुआत 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK को कॉनवे और गायकवाड़ की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

    पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा गेंदबाजी के लिए आए, जिसके खिलाफ कॉनवे ने लगातार 2 चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।

    दूसरे छोर से उन्हें गायकवाड़ का अच्छा साथ मिला, जो संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस सलामी जोड़ी ने शुरुआती 6 ओवरों के बाद 57 रन जोड़ लिए थे।

    कॉनवे 

    कॉनवे ने इस सीजन में लगाया अपना पांचवा अर्धशतक 

    कॉनवे ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनका पांचवा अर्धशतक है।

    अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने टी-20 करियर में अपने 5,000 रन पूरे किए हैं।

    उन्होंने मौजूदा सीजन में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

    उन्होंने आखिर तक बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में नाबाद 92 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया।

    बल्लेबाजी 

    दुबे ने खेली 28 रन की पारी 

    CSK ने 86 के स्कोर पर गायकवाड़ के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। वह 31 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए।

    नंबर 3 पर बल्लेबाजी की लिए आए शिवम दुबे अच्छे रंग में नजर आ रहे थे। उन्होंने 17 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे।

    उन्होंने कॉनवे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए।

    गेंदबाजी 

    ऐसी रही PBKS की गेंदबाजी 

    सिकंदर रजा ने 3 ओवरों में 31 रन देते हुए 1 विकेट लिया।

    लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपने 4 ओवरों में 35 रन दिए। उन्हें भी 1 सफलता मिली।

    अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवरों में 37 रन देते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।

    लियाम लिविंगस्टोन ने 1 ओवर में बिना विकेट लिए 16 रन दिए।

    कगिसो रबाडा ने अपने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 34 रन दिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    पंजाब किंग्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिवम दुबे
    RR बनाम CSK: एडम जैम्पा ने CSK के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा
    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली के आंकड़े  आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: RCB बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम RCB: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने RCB को दिया 227 का लक्ष्य, कॉनवे-दूबे ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 154 रन का लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: कगिसो रबाडा ने IPL में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट  IPL 2023
    IPL 2023: PBKS को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटी GT, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल

    IPL 2023

    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 203 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पिछले साल नहीं बिक सके थे ये गेंदबाज, अब कर रहे हैं कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025