NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद

    IPL 2023: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

    IPL 2023: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 24, 2022, 11:32 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    रोहित शर्मा मुंबई इ़डियंस के कप्तान हैं (तस्वीर:टि्वटर@Rohit sharma)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए शुक्रवार को मिनी नीलामी संपन्न हुई। इसमें 51 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 80 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने। वहीं, 73 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने भी नीलामी में अपने संयोजन के हिसाब से दांव लगाए और अपना दल पूरा किया है। नीलामी के बाद MI की पूरी टीम पर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    नीलामी से पहले मुंबई ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

    नीलामी से पहले मुंबई ने रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ और आकाश माधवली को रिटेन किया था। वहीं, नीलामी में मुंबई 20.55 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद MI को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान दे।

    मुंबई ने नीलामी में इन प्रमुख खिलाड़ियों पर लगाई बोली

    मुंबई ने नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये देकर अपने साथ शामिल किया है। इसी तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन को 1.5 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा। मुंबई ने अनुभवी पीयूष चावला पर भी दाव खेला और उन्हें 50 लाख रुपये के साथ टीम में शामिल किया। इनके अलावा उन्होंने शम्स मुलानी, विष्णु विनोद जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों पर भी मुंबई ने दांव लगाया है।

    ऐसा है मुंबई का पूरा स्क्वाड

    कोच्चि में हुई नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की पूरी टीम इस प्रकार है। रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय , ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, अरशद खान, राघव गोयल, डुआन जानसन, ट्रिस्टन स्टब्स और विष्णु विनोद।

    ऐसे हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन

    ईशान और रोहित पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अनुभवी सूर्यकुमार और अंडर-19 विश्व कप के स्टार डेवाल्ड ब्रेविस नंबर तीन और चार के लिए उपयोगी हो सकते हैं। मध्यक्रम में टिम डेविड और कैमरन ग्रीन जैसे ऑलराउंडर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। डुआन जानसन/जोफ्रा आर्चर प्लेइंग इलेवन में चौथे विदेशी हो सकते हैं, ये जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। इनके अलावा तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह जैसे भारतीय विकल्प टीम के पास मौजूद हैं।

    सबसे ज्यादा बार खिताब जीत चुकी है MI

    IPL इतिहास की सबसे सफल टीम MI है, जिन्होंने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीता है। MI ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा 2010 में टीम उपविजेता भी रही थी। MI ने लगातार दो बार IPL का फाइनल जीता है और ऐसा करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद सिर्फ दूसरी टीम बनी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस
    जसप्रीत बुमराह

    इंडियन प्रीमियर लीग

    #NewsBytesExclusive: 5.50 करोड़ में बिके मुकेश, बोले- पैसे के लिए नहीं पैशन के लिए खेलता हूं #NewsBytesExclusive
    IPL 2023 नीलामी में बिकने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए IPL नीलामी
    IPL 2023 नीलामी: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम IPL नीलामी
    IPL 2023 नीलामी: दुनियाभर की लीग में धूम मचाने वाले डेविड मलान को नहीं मिला खरीददार IPL नीलामी

    रोहित शर्मा

    बांग्लादेश बनाम भारत: केएल राहुल भी हुए चोटिल, दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा का इस साल कैसा रहा है प्रदर्शन? एक नजर उनके आंकड़ों पर क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश बनाम भारत: रोहित शर्मा और नवदीप सैनी दूसरे टेस्ट से बाहर, BCCI ने की पुष्टि नवदीप सैनी
    बांग्लादेश बनाम भारत: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से भी हुए बाहर- रिपोर्ट बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023 नीलामी: कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    जानिए IPL 2023 की मिनी नीलामी के बारे में सभी जरूरी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग: 10 जनवरी से होगा आगाज, 33 करोड़ रुपये होगी इनामी राशि ट्रिस्टन स्टब्स

    जसप्रीत बुमराह

    बुमराह और जडेजा समेत आज है कई क्रिकेट खिलाड़ियों का जन्मदिन, जानिए इनके दिलचस्प आंकड़े रविंद्र जडेजा
    जसप्रीत बुमराह के जन्मदिन पर जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान खान-पान
    टी-20 विश्व कप: जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी टीम में शामिल क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: शमी की रिकवरी देखने के बाद लेंगे बुमराह के विकल्प पर फैसला- द्रविड़ मोहम्मद शमी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023