LOADING...
IPL 2023: 2017 के बाद पहली बार नजर आएंगे 3 विदेशी कप्तान, जानिए सभी के आंकड़े 
फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए लगातार दूसरे सीजन में कप्तानी करेंगे (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: 2017 के बाद पहली बार नजर आएंगे 3 विदेशी कप्तान, जानिए सभी के आंकड़े 

Mar 23, 2023
12:24 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। 2017 के बाद पहला मौका है जब 3 विदेशी कप्तान IPL में नजर आएंगे। इससे पहले 2017 में ग्लेन मैक्सवेल ने पंजाब, स्टीव स्मिथ ने राजस्थान और डेविड वार्नर ने हैदराबाद की कप्तानी की थी। आइए इस सीजन के विदेशी कप्तान और उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

बैंगलोर

फाफ डु प्लेसिस होंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान 

विराट कोहली के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान बनाया था। पिछले सीजन उन्होंने टीम को प्ले-ऑफ तक पहुंचाया था। उनकी कप्तानी में टीम ने 16 मैच खेले और 9 मुकाबलों में RCB को जीत मिली थी। 7 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। फाफ IPL में 116 मैच खेल चुके हैं और 34.37 की औसत से 3,403 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 अर्धशतक लगाए हैं।

कप्तान

एडेन मार्करम होंगे हैदराबाद के कप्तान 

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपना कप्तान बनाया है। उन्होंने हाल में पहली बार खेली गई SA20 लीग के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को अपनी कप्तानी में विजेता बनाया था। IPL 2022 में हैदराबाद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। केन विलियमसन टीम के कप्तान थे और उन्हें 14 मुकाबलों में 8 में हार मिली। IPL में मार्करम ने 20 मैच खेले हैं और 40.54 की औसत से 527 रन बनाए हैं।

Advertisement

दिल्ली

वार्नर को मिली है दिल्ली की कप्तानी 

दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी ने नियमित कप्तान ऋषभ पंत के दुर्घटना में चोटिल होने के कारण इस सीजन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। 2015 में वार्नर हैदराबाद टीम के कप्तान बने थे और 2016 में उन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वार्नर ने IPL में 162 मैच खेले हैं और 42.00 की औसत और 140.69 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 5,881 रन बनाए हैं।

Advertisement

चैंपियन

इन विदेशी कप्तानों ने जीती है IPL ट्रॉफी

IPL का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था। पहले सीजन को शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान को जीत मिली थी। 2009 का सीजन भी एक विदेशी कप्तान ने जीता था। एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स को जीत मिली थी। इसके बाद 2016 में वार्नर ने हैदराबाद को जीत दिलाई। इनके अलावा 12 IPL सीजन भारतीय कप्तानों ने जीते हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 और महेन्द्र सिंह धोनी ने 4 बार खिताब जीते हैं।

Advertisement