NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: जानिए कौन हैं मुंबई के ऋतिक शौकीन, जिन्होंने बटलर और पडिक्कल के विकेट लिए
    खेलकूद

    IPL 2022: जानिए कौन हैं मुंबई के ऋतिक शौकीन, जिन्होंने बटलर और पडिक्कल के विकेट लिए

    IPL 2022: जानिए कौन हैं मुंबई के ऋतिक शौकीन, जिन्होंने बटलर और पडिक्कल के विकेट लिए
    लेखन अंकित पसबोला
    May 01, 2022, 07:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: जानिए कौन हैं मुंबई के ऋतिक शौकीन, जिन्होंने बटलर और पडिक्कल के विकेट लिए
    ऋतिक शौकीन और रोहित शर्मा (तस्वीर- Twitter/@Hrithik14S)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) युवा खिलाड़ियों को अपना नाम बनाने के लिए मंच प्रदान करती है। कई युवा खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में सफल होते हैं। हर बार की तरह मौजूदा सीजन में भी कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज ऋतिक शौकीन IPL 2022 में प्रभावित करने वाले युवा गेंदबाज हैं। उनके अब तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।

    शौकीन ने चटाकए बटलर और पडिक्कल के विकेट

    बीती रात हुए मुकाबले में राजस्थान के जोस बटलर ने शौकीन के ओवर में लगातार चार छक्के लगाए। हालांकि, युवा गेंदबाज ने दबाव में अच्छी वापसी की और बटलर का विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। शौकीन ने बटलर के अलावा देवदत्त पडिक्कल का भी विकेट चटकाया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए मैच में अपने तीन ओवरों में 47 रन देकर दो विकेट लिए।

    अब तक आठ लिस्ट-A मैच खेल चुके हैं शौकीन

    शौकीन का जन्म 14 अगस्त 2000 में दिल्ली में हुआ है। वह अब तक दिल्ली की सीनियर टीम से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू नहीं कर सके हैं। 21 वर्षीय शौकीन ने अपना लिस्ट-A डेब्यू इंडिया की अंडर-23 टीम से बांग्लादेश की अंडर-23 टीम के खिलाफ 2019 में किया था। उन्होंने अब तक आठ लिस्ट-A मैचों में 2/21 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ आठ विकेट ही लिए हैं।

    20 लाख रुपये में मुंबई ने खरीदा

    IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में शौकीन को MI ने 20 लाख रुपये के उनके बेस प्राइज में अपने साथ शामिल कर लिया था। उन्होंने अपना टी-20 डेब्यू मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ किया। वह अपने पहले मैच में कोई भी विकेट नहीं (0/23) ले सके थे। हालांकि, उन्होंने अपने पहले मैच में बल्ले से 25 गेंदों में उपयोगी 25 रन बनाए थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    शौकीन के क्रिकेटिंग करियर को संवारने में मशहूर कोच स्वर्गीय तारक सिंहा जी का भी अहम योगदान रहा। बीते साल नवंबर 2021 में जिंदगी की जंग हार गए तारक ने ऋषभ पंत, शिखर धवन और आकाश चोपड़ा समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया है।

    IPL में फिलहाल ऐसा रहा शौकीन का प्रदर्शन

    IPL 2022 में अब तक शौकीन ने तीन मैच खेल लिए हैं, जिसमें 40.50 की औसत और 9.0 की इकॉनमी रेट से दो विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने दोनों विकेट राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हुए मुकाबले में लिए हैं। ऑफ ब्रेक गेंदबाज शौकीन लखनऊ और चेन्नई के खिलाफ कोई विकेट नहीं ले सके थे। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में बिना कोई विकेट लिये दो ओवरों में 11 रन दिए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज  विनोद कांबली
    बहती नाक से पीड़ित हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम लाइफस्टाइल
    चीनी ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में सरकार, 200 से अधिक ऐप्स पर लगेगी पाबंदी चीन समाचार
    अमेरिका ने मार गिराया जासूसी गुब्बारा, चीन ने बताया अंतरराष्ट्रीय मापदंडों का उल्लंघन चीन समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023