NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम MI: सूर्यकुमार के अर्धशतक से मुंबई ने दर्ज की पहली जीत, बनाए ये रिकार्ड्स
    खेलकूद

    RR बनाम MI: सूर्यकुमार के अर्धशतक से मुंबई ने दर्ज की पहली जीत, बनाए ये रिकार्ड्स

    RR बनाम MI: सूर्यकुमार के अर्धशतक से मुंबई ने दर्ज की पहली जीत, बनाए ये रिकार्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2022, 11:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    RR बनाम MI: सूर्यकुमार के अर्धशतक से मुंबई ने दर्ज की पहली जीत, बनाए ये रिकार्ड्स
    मुंबई ने दर्ज की पहली जीत (तस्वीर- Twitter/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है। RR ने पहले खेलते हुए जोस बटलर की अर्धशतीय पारी (67) की मदद से 158/6 का स्कोर बनाया। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (51) लगाया और MI ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया। MI की यह लगातार आठ हार के बाद पहली जीत है। मैच में बने रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    RR ने धीमी शुरुआत की और पॉवरप्ले के बाद एक विकेट खोकर 40 रन बनाए। RR का मध्यक्रम कुछ खास कमाल नहीं कर सका। हालांकि, बटलर ने अर्धशतक लगाया और अश्विन ने नौ गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में MI ने 41 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। हालांकि, सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने संघर्ष दिखाया और अंतिम ओवरों में टिम डेविड (20*) ने जीत दिला दी।

    बटलर ने लगाया धीमा अर्धशतक

    पूरे सीजन में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर आज शुरुआत में धीमे अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखे। उन्होंने अपने IPL करियर का 14वां अर्धशतक 48 गेंदों में पूरा किया। यह उनके टी-20 करियर का सबसे धीमा अर्धशतक हो गया है। हालांकि, उन्होंने ऋतिक शौकीन के ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर रन गति बढ़ा दी। उन्होंने 52 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

    बटलर ने बनाए ये रिकार्ड्स

    बटलर ने अपने IPL करियर के 2,500 रन पूरे किए हैं और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 29वें बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर के नाम अब 74 मैचों में 39.59 की औसत से 2,534 रन हो गए हैं। बटलर MI के खिलाफ किसी मैच के दौरान एक ओवर में लगातार चार छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL 2022 में बटलर 550 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

    सूर्यकुमार ने मुंबई की ओर से पूरे किए 2,000 रन

    लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तिलक वर्मा (35) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़कर अच्छा संघर्ष किया। सूर्यकुमार ने 39 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। इस बीच उन्होंने मुंबई की ओर से 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। मुंबई की ओर से वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं।

    मैच में बने अन्य रिकार्ड्स

    चहल ने अपने चार ओवरों में 8.20 की इकॉनमी रेट से 33 रन देकर एक विकेट लिया। उनके अब 123 मैचों में 158 विकेट हो गए हैं। चहल ने विकेटों के मामले में पीयूष चावला (157) को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने अब तक 122 मैचों में 2,624 रन बना लिए हैं और उन्होंने रनों के मामले में मुरली विजय (2,619) को पीछे छोड़ दिया है।

    बटलर ने बनाए सर्वाधिक रन, चहल ने झटके सर्वाधिक विकेट

    मौजूदा सीजन में युजवेंद्र चहल में नौ मैचों के बाद 19 विकेट ले लिए हैं और वह सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं। उनके बाद इस सूची में कुलदीप यादव (17), उमरान मलिक (15) और टी नटराजन (15) हैं। बल्लेबाजी में सर्वाधिक रन जोस बटलर (566) ने बनाए हैं। बटलर के बाद इस सूची में केएल राहुल (374) और हार्दिक पंड्या (308) हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI

    मुंबई इंडियंस

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन 13 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023